भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तंबो चौक से डीसी ऑफिस तक अतिक्रमण हटाने का फरमान




शहर के अति व्यस्त बायपास मार्ग पर तंबो चौक से समाहरणालय तक सड़क किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। सदर अंचल पदाधिकारी (सीओ) ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने का सख्त निर्देश दिया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय-सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी और इसका पूरा खर्च भी अतिक्रमणकारियों से ही वसूला जाएगा। अंचल कार्यालय के अनुसार, भू-माफियाओं और दुकानदारों ने 200 से लेकर 1000 वर्गफीट तक सरकारी जमीन अतिक्रमित कर ली है। यहां पक्की ढलाई और टीन शेड लगाकर दुकानें बना ली गई हैं। कुछ लोग खुद व्यवसाय कर रहे हैं, तो कइयों ने इसे किराए पर उठा रखा है। दरअसल, बायपास जैसी व्यस्त सड़क पर इन दुकानों के कारण हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्राहक अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, जिससे जाम और दुर्घटना का खतरा रहता है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हालांकि, सीओ के सख्त फरमान के बावजूद फिलहाल अतिक्रमणकारियों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। अब तक किसी ने भी कब्जा नहीं छोड़ा है, जिससे आने वाले दिनों में प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई (बुलडोजर एक्शन) तय मानी जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top