भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जटाओं पर अबीर, चेहरे पर जीत का जश्‍न, अनशन खत्म होते ही...


होमताजा खबरदेश

जटाओं पर अबीर, चेहरे पर जीत का जश्‍न,समर्थकों संग झूमे देवेंद्र महतो

Last Updated:

झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे आंदोलन का सबसे प्रमुख चेहरा रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनशन खत्म होते ही अबीर-गुलाल उड़ाते हुए समर्थकों के साथ झूमते नजर आए. उन्होंने मांगों को लेकर लगातार 16 दिनों तक कड़ा अनशन किया था. मांगे मानें जाने के बाद 25 दिनों से चल रहा आंदोलन अब खत्म हो गया है.

जटाओं पर अबीर, चेहरे पर जीत का जश्‍न,समर्थकों संग झूमे देवेंद्र महतोZoom

झारखंड की राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 25 जुलाई से चल रहा छात्रों का आंदोलन आज समाप्त हो गया. रांची में छात्रों ने अपनी मांगें माने जाने के बाद आभार यात्रा निकाली. इस यात्रा में छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल देवेंद्र नाथ महतो भी शामिल हुए. उन्होंने छात्रों की मांगों को लेकर 16 दिनों तक भूख हड़ताल की थी.

अनशन खत्म होते ही बदला अंदाज

जटाओं पर अबीर लगाए देवेंद्र महतो अनशन खत्म होते ही समर्थकों के साथ झूमते हुए नजर आए. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उनकी बातों में तेवर नजर आए. इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा, “झारखंड में पेपर लीक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. झारखंड में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भर्ती व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी. झारखंड में लॉबिंग भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह बिरसा मुंडा, फूलो-झानो और चांद-भैरव की धरती है. यह संघर्ष की धरती है. हम शिक्षा माफिया को उसकी जड़ से पूरी तरह खत्म कर देंगे.”





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top