Last Updated:
सावन की अंतिम सोमवारी (24 अगस्त) पर जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा मैदान में भजन संध्या होगी. इसमें मनोज तिवारी अपनी टीम के साथ शिव भजन प्रस्तुत करेंगे. हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है. श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था है.
जमशेदपुर: सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर जमशेदपुर के श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आगामी 24 अगस्त को प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी शहरवासियों को अपने भक्ति गीतों पर झूमने के लिए आ रहे हैं.
साकची गुरुद्वारा मैदान में सजेगी भजन संध्या
यह भव्य भजन संध्या साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम का आयोजन हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा किया जा रहा है. आयोजन का मुख्य उद्देश्य सावन के अंतिम सोमवार को भक्ति और संगीत के सुंदर संगम के साथ यादगार बनाना है. मनोज तिवारी अपनी 14 सदस्यीय गायन और वाद्य यंत्रों की मंडली के साथ शाम 6:30 बजे से मंच संभालेंगे और भगवान शिव के भजनों की सुरीली प्रस्तुति देंगे.
- कार्यक्रम में ऐसे मिलेगी एंट्री
बिलकुल मुफ्त प्रवेश: इस भजन संध्या में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का टिकट नहीं लेना होगा. आयोजन समिति ने शहरवासियों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा है. - महाप्रसाद (भोग) की व्यवस्था: कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. लगभग 10 से 12 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद का विशेष प्रबंध किया गया है.
शहरवासियों से खास अपील
आयोजन समिति ने जमशेदपुर के सभी निवासियों से अपील की है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल हों. साकची गुरुद्वारा मैदान में होने वाली इस भजन संध्या से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनेगा और चारों तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें