![]()
भरनो प्रखंड मुख्यालय के स्कूल चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से ऑटो खड़ा कर यात्रियों का इंतजार कर रहे चालकों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। स्कूल चौक के पास ऑटो चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर गायब हो जाते हैं। कट से मुख्यालय चौक जाने वाले वाहनों को एनएच के बीच से गुजरना पड़ता है। इससे सामने से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कई बार मना किया। इसके बावजूद ऑटो चालकों की मनमानी जारी रही। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने एनएच पर कब्जा जमाए सभी ऑटो को खदेड़ दिया। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है। कहा है कि यदि भविष्य में किसी भी चालक ने एनएच या चौक के समीप अवैध रूप से ऑटो खड़ा किया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वाहन जब्त किए जाएंगे।
Source link