श्रीकुंड बाजार में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 33 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीकुंड बाजार में एक व्यक्ति के घर से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार को अभियान शुरू किया और संबंधित घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से कुल 33 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब श्रीकुंड बाजार निवासी स्वरूप रविदास, पिता स्व. कार्तिक रविदास, के घर से मिली है। घर का मालिक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले में कोटालपोखर थाना सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Source link