भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमानी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो का अधूरा निर्माण जल्द पूरा कराने...




हावड़ा डिविजन अंतर्गत बरहड़वा-पाकुड़ रेलखंड पर स्थित गुमानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर बुधवार को नवझारखंड जनएकता संगठन, गुमानी ने स्टेशन प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा। संगठन के अध्यक्ष फारोग अहसान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुमानी स्टेशन प्रबंधक को अनुभाग अभियंता, रामपुरहाट के नाम मांग पत्र सौंपा। इसकी प्रतिलिपि सहायक मंडल अभियंता, रामपुरहाट को भी भेजी गई है। संगठ की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि प्लेटफार्म संख्या दो पर संवेदक ने मरम्मत कार्य अधूरा छोड़ दिया है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण प्लेटफार्म के एक हिस्से की ऊंचाई अधिक है। दूसरा हिस्सा अपेक्षाकृत नीचा है। प्लेटफार्म की ऊंचाई में असमानता के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने कहा कि प्लेटफार्म की मौजूदा स्थिति बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष रूप से जोखिमपूर्ण है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधूरे निर्माण कार्य को अविलंब पूरा कराया जाना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे अधिकारियों से मांग की कि प्लेटफार्म की ऊंचाई को मानक के अनुरूप करते हुए लंबित कार्य को जल्द पूरा कराया जाए। इससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मौके पर संगठन के फाउंडर अंसार अली उर्फ मिंटू, संगठन प्रभारी अब्दुल मालिक, सचिव अनिकुल इस्लाम, कोषाध्यक्ष सरफराज अहमद, तबरेज अंसारी, मसूद आलम, वसीम अख्तर, आबू बक्कार सहित मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top