नावाबाजार थाना क्षेत्र की बसना पंचायत में महिला समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पहली घटना दमारो गांव की है। दमारो गांव के 54 वर्षीय विनोद महतो ने मानसिक तनाव में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बाद में परिजन उन्हें मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना बनखेता की है। यहां एक महिला ने गांव के ही कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
Source link