![]()
बारिश के कारण तरहसी थाना परिसर जलजमाव के कारण तालाब बन गया है। पुलिस वाहन भी पानी में खड़े हैं। थाना के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही जलजमाव शुरू हो जाता है। परिसर के विभिन्न हिस्सों में घुटने तक पानी भरा हुआ है। जवानों के रहने वाले कमरों के आसपास भी पानी जमा है। ड्यूटी पर आने-जाने वाले पुलिसकर्मियों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।थाना परिसर में जलजमाव से वाहनों और अन्य सरकारी सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण थाना परिसर समेत अन्य स्थानों पर जलजमाव है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वीडियो देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें।
Source link