भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रक्षाबंधन की सही तारीख और समय को लेकर हैं कंफ्यूज, जानें राखी...


Last Updated:

इस बार रक्षा बंधन की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा कंफ्यूजन है. ऐसे में सही तारीख और समय के बारे में जानकारी के लिए हमने ज्योतिषाचार्य से जानकारी ली. उन्होंने राखी बांधने की तारीख को लेकर स्पष्ट तरीके से जानकारी दी कि इस बार दो दिन की पूर्णिमा होने से लोगों में रक्षा बंधन की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है.

देवघर: रक्षाबंधन हर भाई-बहन के लिए खास होता है. एक बार फिर भाई-बहन की बचपन की यादों से लेकर बड़े और वर्तमान तक की यादों को ताजा करने वाला रक्षाबंधन का त्योहार एक बार फिर नजदीक है. बाजार भी रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगा है. बहनें भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने की तैयारी में जुट गई हैं. भाई भी अपनी बहनों को रक्षाबंधन पर गिफ्ट देने की तैयारी में हैं. इन सबके बीच अभी एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर रक्षाबंधन मनाया किस दिन जाएगा. कोई 27 अगस्त होने की बात कह रहा है तो कुछ लोग 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की बात कह रहे हैं. ऐसे में हमने देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानकारी ली कि आखिर राखी बांधने की सही तारीख और समय क्या है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. दरअसल, सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह करीब 9 बजकर 8 मिनट से शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह करीब 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. पूर्णिमा तिथि के दो दिन तक रहने की वजह से ही इस बार लोगों के बीच तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. उदयातिथि के आधार पर 28 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाना शुभ माना गया है. इसलिए भाई-बहन 28 तारीख को ही राखी का त्योहार मनाएं.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने के लिए सुबह का समय काफी शुभ रहेगा. सुबह 5 बजे से लेकर 9 बजकर 48 मिनट तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा. यानी सुबह उठकर पूजा-पाठ करने के बाद इस दौरान बहनें भाई को तिलक लगाकर उसकी कलाई पर राखी बांध सकती हैं और भाई की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना कर सकती हैं. भाई भी अपनी बहन की रक्षा और हर सुख-दुख में उसका साथ देने का संकल्प लेकर उसे उपहार दे सकता है. हालांकि, अगर किसी परिवार में सुबह के समय राखी बांधना संभव नहीं हो पाता है तो इसके लिए भी शुभ समय मौजूद है.

28 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से 1 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भी राखी बांधी जा सकती है. यानी सुबह का शुभ समय निकल जाने के बाद भी भाई-बहनों के पास अभिजीत मुहूर्त का विकल्प रहेगा.

बन रहा खास संयोग नहीं रहेगा भद्रा
रक्षाबंधन को लेकर एक और महत्वपूर्ण बात भद्रा से जुड़ी हुई है. धार्मिक मान्यता में भद्रा काल के दौरान शुभ कार्य करने से बचने की परंपरा रही है और रक्षाबंधन में भी इसका विशेष ध्यान रखा जाता है. इस साल 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 08 मिनट से रात 9 बजकर 32 मिनट तक भद्रा रहेगी. ऐसे में 27 अगस्त को राखी बांधना उचित नहीं माना जाएगा. यही वजह है कि रक्षाबंधन के लिए अगले दिन यानी 28 अगस्त की तारीख को प्राथमिकता दी गई है. सबसे राहत की बात यह है कि जिस दिन रक्षाबंधन का मुख्य पर्व मनाया जाएगा, यानी 28 अगस्त को पूरे दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा. ऐसे में भाई-बहन बिना किसी भ्रम के 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं. बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top