भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को राखी बांधते समय न करें ये...


Last Updated:

रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन राखी बांधते समय बहनों को राहु काल का ध्यान रखना चाहिए. साथ ही भाई को तिलक लगाने, आरती उतारने और सही रक्षा सूत्र चुनने जैसी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है. जानिए रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय किन गलतियों से बचना चाहिए.

वाराणसी: भाई-बहन के प्यार का महापर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस साल पूरे दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी, क्योंकि इस बार 28 अगस्त को सूर्योदय के साथ ही भद्रा समाप्त हो जाएगी. रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं होगा, लेकिन इस दिन बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधते समय कुछ खास बातों का ख्याल भी रखना चाहिए. वरना ये आपके रिश्तों में कड़वाहट ला सकती हैं.

स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन वैसे तो इस बार भद्रा का साया सूर्योदय के साथ समाप्त हो जाएगा, लेकिन इस दिन राखी बांधते समय बहनों को राहु काल के समय का खास ख्याल रखना चाहिए. भूलकर भी राहु काल के दौरान बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी न बांधें. 28 अगस्त को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक राहु काल का समय है.

भाई से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें

इसके अलावा इस दिन बहनों को अपने भाइयों से लड़ाई-झगड़ा करने से भी बचना चाहिए. वरना इसका बुरा प्रभाव भाइयों की सेहत के साथ-साथ उनके भाग्य पर भी सीधा पड़ता है. इस दिन बहनें भूलकर भी अपने भाइयों को अपशब्द न बोलें. इसके अलावा, यदि आप अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रही हैं तो ध्यान रखें कि रक्षा सूत्र खंडित न हो.

रक्षासूत्र बांधने से पहले आप भाई को तिलक जरूर लगाएं. इसके बाद जब आप भाई को राखी बांधें तो उनकी आरती जरूर उतारें और भगवान श्रीकृष्ण से उनकी लंबी आयु की कामना जरूर करें. हां, इस दौरान भाइयों को भी एक बात जरूर जेहन में रखना चाहिए. बहनें जब भी उनकी कलाई पर राखी बांधें तो उन्हें उपहार और पैसे जरूर भेंट करें. इससे भाई-बहनों के बीच रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

रेशम या फूल वाली राखी सबसे बेस्ट

बदलते दौर में लोग रक्षा सूत्र के नाम पर कई तरह की फैंसी राखियां खरीदते हैं और फिर उन्हें भाइयों की कलाई पर बांधते हैं. बहनों को विशेष ख्याल रखना चाहिए कि राखी, जिसे रक्षा सूत्र कहते हैं, वह रेशम के धागों की हो. इसके अलावा आप चांदी से बनी राखियां भी भाइयों की कलाई पर बांध सकती हैं. इसके अलावा फूल वाली राखी भी इसके लिए उपयुक्त है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top