Last Updated:
Jharkhand CGL Cancelled News: रांची के विकास ने रेलवे दरोगा की नौकरी गंवाने का दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि किस तरह ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई की और बहनों की शादी के बाद भी स्टडी जारी रखी-, अब नौकरी जाने से मानसिक तनाव में हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के विकास ने रेलवे में दरोगा की परीक्षा पास करने के बाद अपनी नौकरी गंवाने का दर्द साझा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी तीन बहनों की शादी करने के बाद अपनी पढ़ाई पूरी की और अब जब उनकी अपनी शादी की बारी आई तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है.
जानें विकास का संघर्षपूर्ण जीवन
विकास ने बताया कि उनके पिता राजमिस्त्री थे और घर की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह ठीक से पढ़ भी नहीं पाए. उन्होंने ट्यूशन पढ़ाकर अपनी परीक्षा की तैयारी की और अपनी तीनों बहनों की शादी करवाई. उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर में फीस 500 रुपये थी, लेकिन उनके अध्यापकों ने उन्हें 200 रुपये में पढ़ने की अनुमति दी. क्योंकि वे मन लगाकर पढ़ते थे.
बहनों की शादी और नौकरी
विकास ने बताया कि उनकी तीनों बहनें उनके नानी के घर रहती थीं. क्योंकि उनके पिता उन्हें पालने में असमर्थ थे. ट्यूशन पढ़ाना शुरू करने के बाद उन्होंने अपनी बहनों को वापस बुलाया, उनकी पढ़ाई करवाई और फिर उनकी शादी करके उन्हें स्थापित किया. इसके बाद उन्होंने रेलवे की परीक्षा पास की और उन्हें सम्मान भी मिला. हालांकि, उन्हें यह नहीं पता था कि यह सम्मान केवल 6-7 महीने ही रहेगा.
मानसिक तनाव से गुजर रहे विकास
विकास ने अपनी स्थिति पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ यह नाइंसाफी क्यों हो रही है. उन्होंने अपनी मेहनत और योग्यता से परीक्षा पास की थी. उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनसे कोई बदला लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे कहां जाएं और क्या करें और उनके मन में बुरे विचार आ रहे हैं. यहां तक कि आत्महत्या के ख्याल भी आ रहे हैं. हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें