भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जो कानून में मना नहीं, उसे करने के लिए अब किसी परमिशन...


होमताजा खबरदेश

जो कानून में मना नहीं, उसे करने के लिए अब किसी परमिशन की जरूरत नहीं: पीएम मोदी

Last Updated:

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि है सरकार और नागरिकों का रिश्ता शक पर नहीं बल्कि भरोसे पर टिकना चाहिए. पीएम ने पुरानी सरकारों के लाइसेंस राज पर भी कड़ा प्रहार किया. उन्होंने बताया कि कैसे भारत आज दुनिया के लिए ग्रोथ और उम्मीद की किरण बन चुका है. देश में अब हर सेक्टर में तेजी से रिफॉर्म्स हो रहे हैं.

जो कानून में मना नहीं, उसे करने के लिए अब किसी परमिशन की जरूरत नहीं: पीएम मोदीZoom

अब प्रोडक्शन पर सजा नहीं बल्कि इंसेंटिव मिलता है: पीएम मोदी. (PTI Photo)

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार और नागरिकों के बीच का रिश्ता शक पर नहीं बल्कि भरोसे पर आधारित होना चाहिए. पीएम मोदी ने एक मीडिया इवेंट के दौरान यह बात कही. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज और रिफॉर्म्स पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि 21वीं सदी के भारत में सिर्फ नियम नहीं बदले जा रहे हैं. सरकार इन नियमों के पीछे की पूरी फिलॉसफी को ही बदल रही है. पहले हर काम के लिए सरकार से परमिशन लेनी पड़ती थी. अब सरकार ‘परमिटेड अनलेस प्रोहिबिटेड’ फ्रेमवर्क पर तेजी से काम कर रही है. इसका सीधा मतलब है कि अगर कानून में कोई काम मना नहीं है तो उसके लिए बार-बार परमिशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. भारत आज पूरी दुनिया के लिए ग्रोथ और उम्मीद की एक बहुत बड़ी किरण बन चुका है.

पुरानी सरकारों के लाइसेंस राज से देश को कैसे हुआ था नुकसान, पीएम ने बताया

पीएम मोदी ने पुरानी सरकारों की पॉलिसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की पॉलिसी लोगों को सिर्फ अभाव में रखने की थी. इससे लोग अपनी बेसिक जरूरतों के लिए भी सरकार के सामने गिड़गिड़ाने को मजबूर थे. पहले के लाइसेंस राज ने देश में बेरोजगारी का बोझ बहुत ज्यादा बढ़ा दिया था. अब मोदी सरकार का पूरा फोकस बेहतरीन गवर्नेंस और रिफॉर्म्स पर है.

सरकार का मानना है कि ज्यादा प्रोडक्शन करने पर इंडस्ट्री को रिवॉर्ड मिलना चाहिए. हमारी सरकार पीएलआई यानी प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव मॉडल पर काम कर रही है. इससे देश में रोजगार के कई नए और शानदार मौके बन रहे हैं. पुरानी सरकारों का मॉडल पीएलपी यानी प्रोडक्शन लिंक्ड पनिशमेंट वाला था.

देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल वर्ल्ड में कैसे आ रहा है बदलाव?

पीएम ने कहा कि आज भारत में दुनिया का सबसे सस्ता डेटा मौजूद है. हमारा देश आज सबसे सस्ते और बेहतरीन मोबाइल फोन बना रहा है. पीएम मोदी ने बताया कि पहले बिना परमिशन के भारत का मैप तक नहीं बनाया जा सकता था. विदेशी सैटेलाइट्स भारत को मैप कर सकते थे लेकिन हमारे लोगों को इसकी परमिशन नहीं थी. सरकार ने अब इस पुराने और बेकार सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर हमारी सबसे बड़ी ताकत है. इसे किसी भी हाल में देश की कमजोरी नहीं माना जा सकता. इंडियन रेलवे और दिल्ली मेट्रो से लेकर नमो रैपिड रेल तक में कई छोटे-बड़े रिफॉर्म्स हो रहे हैं. ये सभी बदलाव दिखाते हैं कि भारत अब समय के साथ बहुत तेज रफ्तार से बदल रहा है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top