![]()
राजनगर| राजनगर प्रखंड के कालाझरना गांव में गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर सामाड ने अपने जुड़वां पुत्र प्रवीण सामाड और नवीन सामाड के दसवें जन्मदिन तथा तीसरे पुत्र ध्रुव सामाड के चौथे जन्मदिन पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 300 महिलाओं को साड़ियां दी गईं। शंकर सामाड ने कहा कि वे पिछले दस वर्षों से बच्चों के जन्मदिन पर सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव और खर्च तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उनके अनुसार इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है। उन्होंने आगे भी बच्चों के जन्मदिन पर सेवा कार्य जारी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के साथ बच्चों में सेवा और संवेदना का संस्कार विकसित करना है। साड़ी वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल, मंडल अध्यक्ष सुखदेव गौड़ व कृष्ण प्रधान सहिया शकुन जामुदा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Source link