भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में केरल का स्वाद: शादी के बाद प्रीति ने घर से...


Last Updated:

Ranchi Success Story: रांची की प्रीति केरल के पारंपरिक उत्पादों का व्यवसाय करती हैं. वह नारियल तेल, चिप्स, साड़ियां और मसाले बनाती हैं. उनके उत्पाद दिल्ली-मुंबई तक बिकते हैं और कमाई का 30% गरीब बच्चों की शिक्षा पर खर्च करती हैं. बता दें कि प्रीति केरल की ही रहने वाली है. जहां शादी के बाद से वह रांची में रह रही हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की प्रीति, जो मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं. वह शादी के बाद रांची में ही बस गई. वह रांची में केरल के पारंपरिक उत्पादों का व्यवसाय कर रही हैं. वह अपने फार्म में उगाए गए नारियल और केले से चिप्स और शुद्ध नारियल तेल बनाती हैं. इसके अलावा, वह केरल स्टाइल की साड़ियां और विशेष मसाले भी तैयार करती हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

जानें कैसे की बिजनेस की शुरूआत

प्रीति बताती हैं कि उनके पति नौकरी करते हैं, जिसके बाद उन्होंने सोचा कि घर में खाली बैठने के बजाय वह अपने पास उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके व्यवसाय शुरू करें .उन्होंने अपने घर से ही यह काम शुरू किया और अब उनका बिजनेस दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों तक फैल चुका है.

शुद्ध नारियल तेल की पहचान

प्रीति के अनुसार, उनका 100 प्रतिशत शुद्ध नारियल तेल उनकी पहचान है. यह तेल खाने, चेहरे पर लगाने या बालों में मालिश करने सहित कई उपयोगों के लिए उपयुक्त है. जहां आधा लीटर तेल की कीमत 500 रुपये तक होती है और इसकी इतनी मांग है कि यह अक्सर आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है.

केरल की पारंपरिक साड़ियां और मसाले की है बंपर मांग

नारियल तेल और बनाना चिप्स के अलावा, प्रीति गोल्डन कलर की केरल स्पेशल साड़ियां भी बेचती हैं, जो हाथ से बनी होती हैं और उन पर हाथ से कढ़ाई की जाती है. इन साड़ियों की कीमत 700 रुपये से 1800 रुपये तक होती है. वह केरल के विशेष मसाले भी घर पर ही तैयार करती हैं. इन सभी उत्पादों को बनाने में उनकी मदद के लिए 4-5 कारीगर भी रखे गए हैं.

बता दें कि प्रीति अपने व्यवसाय से होने वाली कमाई का 30 प्रतिशत गरीब बच्चों की शिक्षा को प्रायोजित करने में लगाती हैं. जहां स्थानीय लोग उन्हें प्यार से ‘केरल वाली आंटी’ कहकर बुलाते हैं और साउथ इंडियन खाने या बनाना चिप्स के लिए सीधे उनके घर आते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top