Last Updated:
Ranchi Drone Pilot Course: बीआईटी मेशरा में ड्रोन पायलट कोर्स शुरू हो गया है. यह डीजीसीए से मान्यता प्राप्त राज्य का पहला इंस्टीट्यूट हैं जहां से यह कोर्स किया जा सकता है. हालांकि रांची में कई दूसरे संस्थान भी ड्रोन से जुड़े कोर्स करा रहे हैं. इनकी लिस्ट और एवरेज फीस की जानकारी यहां ली जा सकती है.
रांची के बीआईटी मेशरा में अब ड्रोन पायलट कोर्स की शुरुआत हो रही है. इसके लिए बच्चे फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि बीआईटी मेशरा राज्य का पहला इंस्टीट्यूट है, जिसको डीजीसीए से मान्यता मिली है. एजुकेशन एक्सपर्ट दिलीप ने बताया कि ड्रोन पायलट आज के दौर में काफी डिमांडिंग कोर्स है.
इसके जरिए आप सरकारी से लेकर प्राइवेट और हर क्षेत्र में जॉब का अवसर पा सकते हैं. क्योंकि, आज ड्रोन ऐसी चीज है, जिसकी एग्रीकल्चर से लेकर हर एक सेक्टर में जरूरत है. ऐसे में इससे जुड़े लोगों की डिमांड धीरे-धीरे काफी बढ़ेगी. आप इस साल से ही बीआईटी मेशरा में आवेदन कर सकते हैं. फीस को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
इसके अलावा आप रांची के अरगोड़ा चौक स्थित अपेक्स इंस्टीट्यूट आ सकते हैं. यहां पर ड्रोन से रिलेटेड और रोबोट से रिलेटेड कई सारी चीजें सीखने का अवसर मिलेगा. यहां के संचालक पवनदीप बताते हैं कि ड्रोन को हैंडल करना, उसे कमांड करना और ड्रोन की मरम्मत करना, ये सारी चीजें यहां पर सिखाई जाती हैं. यहां की फीस 10 से 15,000 के बीच है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं, आप रांची के सुजाता चौक स्थित प्रयोग इंडिया रॉबस्टिक भी आ सकते हैं. यहां के संचालक अभय बताते हैं कि यहां की खास बात यह है कि यहां पर आपको ड्रोन से रिलेटेड हर एक चीज देखने को मिलेगी. एग्रीकल्चर में किस तरह का ड्रोन इस्तेमाल किया जाता है या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करके किस तरीके से ड्रोन को और एडवांस बनाया जा सकता है. ये सारी चीजें यहां पर सीखने का अवसर मिलेगा. यहां की फीस भी 15 से 20,000 रुपए की रेंज में है. आप 6 महीने का शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं.
इसके अलावा आप रांची के जैन एविएशन आ सकते हैं. यहां पर ड्रोन पायलट के रूप में अच्छी एक्सपर्टीज हासिल कर सकते हैं. यहां पर 3 महीने से लेकर 1 साल तक का कोर्स होता है. आप अपने मन मुताबिक कोर्स का ड्यूरेशन चुन सकते हैं. संचालक प्रदीप बताते हैं कि बच्चों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए 3 महीने, 6 महीने, 9 महीने और 12 महीने का शॉर्ट टर्म कोर्स होता है. यहां की फीस ₹25,000 तक है.
इसके अलावा आप टेक्नोबेंडर आ सकते हैं. यहां के मैनेजर महेश बताते हैं कि यहां की खास बात यह है कि यहां पर आप मात्र दो हफ्ते या तीन हफ्ते का भी कोर्स कर सकते हैं. अगर आप एक हफ्ते का भी करना चाहें तो कोई दिक्कत नहीं है. हालांकि, इतने में आ एक्सपर्ट नहीं बनेंगे, उसके लिए आपको एक साल तक का कोर्स करना होगा. लेकिन, नॉर्मल ड्रोन मैनेज करना आपको एक हफ्ते में ही आ जाएगा. यहां की भी फीस 10,000 से शुरू होकर एक लाख तक जाती है. यह आपके ऊपर है कि आप कितने दिन के कोर्स का चयन करते हैं.