Last Updated:
रांची के बीरडिह गांव की सुनीता देवी घर पर मान पत्ता उगाकर अच्छी कमाई कर रही हैं. यह पौधा करीब 4 फीट बड़ा होता है. इसकी जड़, पत्ता और डाली तीनों बाजार में बिकती हैं. जुलाई-अगस्त में उगने वाली इस बरसाती सब्जी की काफी मांग है. इससे हर दिन अच्छी कमाई हो जाती है.
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची से सटे बीरडिह गांव की सुनीता देवी अपने घर में मान पत्ता उगा रही हैं. यह पत्ता दिखने में लगभग 4 फीट बड़ा होता है और इसकी सब्जी तथा डाली भी खाई जाती है. ग्रामीण इसे बरसात के मौसम में उगाते हैं और इससे अच्छी कमाई करते हैं.
मान पत्ता की खेती
सुनीता देवी के अनुसार, उनके गांव में हर कोई अपने घर में मान पत्ता उगाता है. यह केवल बरसात के मौसम में ही होता है. सुनीता बताती हैं कि एक डाली और एक पत्ते से प्रतिदिन 200 रुपये तक की कमाई हो जाती है. इस पत्ते से बचका या पकौड़ी बनाई जाती है, जबकि इसकी डाली की भुजिया बनती है. इसके अलावा, जमीन के अंदर होने वाली इसकी सब्जी को लोग बेहद पसंद करते हैं. इसका टेस्ट काफी बेहतरीन होता है.
मान सब्जी रेसिपी
सुनीता देवी ने बताया कि मान पत्ता की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसे ओल की सब्जी की तरह बनाया जा सकता है. इसके लिए सामान्य मसालों को पीसकर, चार-पांच प्याज को काटकर गोल्डन फ्राई किया जाता है. फिर उसमें मसाले डालकर सब्जी को मिलाया जाता है और 15-20 मिनट तक पकाया जाता है.
बाजार में काफी मांग
स्थानीय भाषा में इसे मान सब्जी कहते हैं. यह दिखने में ओल जैसी लगती है और स्वाद भी वैसा ही होता है. बाजार में इसके पत्ते, सब्जी और डाली तीनों की बिक्री होती है. पत्ता 20 रुपये प्रति किलो, सब्जी 50-60 रुपये प्रति किलो और डाली 50 रुपये प्रति किलो तक बिक जाती है .इस प्रकार, एक डाली से अच्छी कमाई हो जाती है.
बरसाती सब्जी
यह मान पत्ता केवल जुलाई और अगस्त के महीनों में ही मिलता है. जब बरसात अधिक होती है. यह प्राकृतिक रूप से आंगन में उग जाता है या कभी-कभी इसे लगाया भी जाता है. इन दो महीनों के अलावा यह नहीं मिलता, इसलिए इसे बरसाती सब्जी भी कहा जाता है। बाजार में इसकी काफी मांग रहती है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें