भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

संत अलोईस चर्च के पास स्टेट हाईवे जर्जर, दुर्घटना की रहती है...



सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्य लगभग पांच वर्ष गुजरते ही संत अलोईस चर्च कुदा के समीप खूंटी-कोलेबिरा मुख्य पथ पूरी तरह से जर्जर हो गई है, जिसके कारण अब उक्त स्थान पर अक्सर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। जानकारी के मुताबिक खूंटी-सिमडेगा स्टेट हाईवे 03 (एस एच 03) का चौड़ीकरण व निर्माण का कार्य वर्ष 2017 में शिवालया कंपनी के द्वारा शुरू किया गया था। जो वर्ष 2020 तक लगभग निर्माण कार्य पूरा समाप्त हो चुका था। इधर लगभग पांच वर्ष पूरा होते ही खूंटी-कोलेबिरा स्टेट हाईवे 03 मे अब कुछ स्थानों पर सड़क उखड़ने लगी है। जिसके कारण कुछ स्थानों पर वाहन चालकों को काफी सावधानी के साथ वाहन चलाना पड़ रहा है। उदाहरण के तौर पर कामडारा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत संत अलोईस चर्च कुदा के समीप मुख्य पथ पर देखा जा सकता है।वहां पर बीच सड़क मे ढ़लान वाली जगहो पर तीन-चार स्थानों मे बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है। सड़क से गिट्टी उखड़ के बाहर निकल गई है। जिसके कारण तेज रफ्तार से आने-जाने वाले बाइक सवार अक्सर दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top