भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच का X अकाउंट कौन चला रहा? IP एड्रेस और...


Last Updated:

Jharkhand Student Protest Ranchi Police Action: झारखंड की राजधानी रांची में छात्र आंदोलन से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट पर साइबर पुलिस ने शिकंजा कसा है. JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X अकाउंट के संचालक की पहचान के लिए रांची साइबर क्राइम पुलिस ने कानूनी नोटिस भेजा है. पुलिस ने अकाउंट होल्डर की पूरी डिटेल के साथ-साथ IP एड्रेस और डिवाइस की जानकारी भी मांगी है. खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

JPSC रिफॉर्म मंच का X अकाउंट कौन चला रहा? X से IP एड्रेस और लॉगिन डिटेल मांगीZoom

JPSC Reform Manch पर साइबर पुलिस की नजर

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच (JPSC-JSSC Reform Manch) के आंदोलन से जुड़े X अकाउंट को लेकर साइबर पुलिस की जांच तेज हो गई है. रांची साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने @JPSCReformmanch नाम के X अकाउंट के पीछे मौजूद व्यक्ति की पहचान के लिए X कॉर्पोरेशन को कानूनी नोटिस भेजा है. पुलिस ने अकाउंट संचालक की पहचान से जुड़ी तकनीकी जानकारी के साथ 10 अगस्त 2026 और उसके बाद की गतिविधियों का रिकॉर्ड मांगा है. दरअसल, जांच एजेंसी का फोकस अकाउंट संचालक की पहचान और उससे जुड़ी डिजिटल गतिविधियों का पता लगाने पर है.

अकाउंट कौन चला रहा, पुलिस की तलाश

जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस ने यह नोटिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 94 के तहत जारी किया है. पुलिस की जांच का सबसे बड़ा फोकस फिलहाल इस बात पर है कि JPSC-JSSC Reform Manch का यह X अकाउंट वास्तव में कौन चला रहा है. साइबर पुलिस ने X से अकाउंट होल्डर का पूरा नाम, पता, फोन नंबर और वैकल्पिक ईमेल आईडी समेत रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी मांगी है. पुलिस का मानना है कि अकाउंट के पीछे मौजूद व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चल रही जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा.

IP एड्रेस और लॉगिन रिकॉर्ड भी मांगा

रांची साइबर पुलिस ने X से केवल सामान्य अकाउंट डिटेल ही नहीं मांगी है, बल्कि नोटिस में 10 अगस्त 2026 और उसके बाद की अवधि के लॉगिन और लॉगआउट रिकॉर्ड मांगे गए हैं. इसमें प्रत्येक गतिविधि के सटीक समय और IP एड्रेस की जानकारी भी शामिल है. इसके अतिरिक्त अकाउंट को संचालित करने के लिए इस्तेमाल किए गए डिवाइस की जानकारी भी मांगी गई है. पुलिस ने डिवाइस के मेक, मॉडल और IMEI नंबर जैसी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है.

पोस्ट को लेकर पुलिस ने जताई आपत्ति

मिली जानकारी के अनुसार, साइबर पुलिस ने X को भेजे नोटिस में आरोप लगाया है कि @JPSCReformmanch अकाउंट से झारखंड सरकार की कार्रवाई को लेकर कथित तौर पर गलत और भ्रामक सूचनाएं पोस्ट की जा रही हैं. पुलिस के मुताबिक, कुछ पोस्ट में सरकार पर छात्रों को धोखा देने का आरोप लगाया गया और कुछ वीडियो को लेकर भी आपत्तियां जताई गईं. पुलिस का आरोप है कि ऐसी सामग्री से लोगों में भय और अशांति पैदा हो सकती है.

आंदोलन के बीच बढ़ी साइबर पुलिस की सक्रियता

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच लंबे समय से छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय है. ऐसे में आंदोलन से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की जांच शुरू होने के बाद मामला महत्वपूर्ण हो गया है. खास बात यह भी है कि यह जांच ऐसे समय शुरू हुई है जब झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है. कोचिंग संचालकों की भूमिका और आंदोलन से जुड़े लोगों पर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है. अब आंदोलन के प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म माने जाने वाले इस X अकाउंट को लेकर साइबर पुलिस की कार्रवाई ने विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है.

पुलिस ने BNSS की धारा 94 का लिया सहारा

साइबर पुलिस ने X को भेजे नोटिस में BNSS की धारा 94 का हवाला दिया है. पुलिस ने चल रही आपराधिक जांच के तहत अकाउंट की पहचान और तकनीकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. साथ ही नोटिस में सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 69 का भी उल्लेख किया गया है. अब निगाह इस बात पर है कि X Corporation पुलिस को मांगी गई जानकारी कब और किस रूप में उपलब्ध कराता है. तकनीकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि अकाउंट के पीछे कौन व्यक्ति या कौन-कौन लोग हैं और विवादित पोस्ट किस डिवाइस तथा किस IP से किए गए.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top