भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुबई में फंसा गिरिडीह के बगोदर का रामेश्वर:5 दिन से परिवार से...




गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव का रहने वाला रामेश्वर दास दुबई में फंस गया है। करीब चार महीने पहले टूरिस्ट वीजा पर दुबई गए रामेश्वर से पिछले पांच दिनों से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ मिल रहा है। परिजनों के अनुसार रामेश्वर 6 मई 2026 को एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और वहां काम कर कमाई करने के उद्देश्य से उसने विदेश जाने का फैसला लिया था। लेकिन दुबई पहुंचने के बाद से ही वह वहां फंस गया। विदेश भेजने के लिए लिया था कर्ज परिजनों ने बताया कि रामेश्वर को दुबई भेजने के लिए परिवार ने कर्ज लिया था। विदेश पहुंचने के बाद कुछ समय तक रामेश्वर की घरवालों से बातचीत होती रही। वह अपनी स्थिति की जानकारी भी परिजनों को देता था। जल्द भारत लौटने की कोशिश करने की बात कहता था। लेकिन पिछले पांच दिनों से उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद बात नहीं हो सकी। अचानक संपर्क टूटने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। घरवालों को यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि रामेश्वर इस समय कहां है और किस परिस्थिति में है। परिवार अब उसकी सुरक्षा को लेकर लगातार परेशान है। सरकार से तत्काल मदद की उम्मीद लगाए बैठा है। सिकंदर अली ने परिजनों से की मुलाकात रामेश्वर के मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली अटका गांव पहुंचे। उन्होंने रामेश्वर के परिजनों से मुलाकात की और दुबई जाने से लेकर संपर्क टूटने तक की पूरी जानकारी ली। सिकंदर अली ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि रामेश्वर की स्थिति का पता लगाने और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी पहल की जाएगी। परिजनों ने भी उनसे मदद की गुहार लगाई है, ताकि दुबई में फंसे रामेश्वर के बारे में जल्द जानकारी मिल सके और उसे सुरक्षित वापस लाया जा सके। स्थिति का पता लगाकर सुरक्षित भारत लाएं रामेश्वर के परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ संबंधित विभागों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। परिवार का कहना है कि रामेश्वर पहले ही आर्थिक तंगी के बीच कर्ज लेकर विदेश गया था। अब पांच दिनों से संपर्क टूटने के कारण घरवालों की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि दुबई में भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से रामेश्वर की स्थिति का पता लगाया जाए। साथ ही उसकी सुरक्षित वतन वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू की जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top