भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रूंगटा गार्डन में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया




अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सृजन शाखा, चाईबासा द्वारा रूंगटा गार्डन में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा की अध्यक्ष रुचि चौबे ने तिलक लगाकर किया। उन्होंने सबका स्वागत किया। सचिव सुधा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्वेता शर्मा नरेड़ी ने सदस्यों को सुहाग का सामान दिया। कार्यक्रम में शाखा की सदस्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने सावन और तीज के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। तीज गीत, नृत्य और गेम भी हुए। गेम में स्वाति पड़िया और खुशबू शर्मा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रीति अग्रवाल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। सावन क्वीन का खिताब भावना लाठ को दिया गया। मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आपसी प्रेम, स्नेह एवं एकता का संदेश दिया। शाखा की पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। ये महिलाओं को एक मंच पर जोड़ते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top