भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांसद से मिले गुमला के पांच मुखिया पंचायत की समस्याओं से कराया...




लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के लोहरदगा आवास में शनिवार को गुमला जिला के पांच मुखिया पहुंचकर सांसद से रूबरू हुए। इस दौरान मुखियागणों ने अपने-अपने पंचायत की जमीनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। जिसमें मुख्य रूप से सड़क, पानी, बिजली, पेंशन, आवास योजना, मनरेगा, जंगल-पट्टा, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। वहीं सांसद ने कहा कि हमें अपने समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करना होगा। सरना स्थल घेराव, मसना घेराव, अखड़ा निर्माण की योजना पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पंचायत सशक्त होगी तो समाज और देश सशक्त होगा। उन्होंने सभी मुखियाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी पंचायत की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुखिया पंचायत के लोगों से सीधे जुड़े रहते हैं। आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए हम सबको एक साथ आगे आना होगा। सांसद से मिलकर समस्याओं से अवगत कराते गुमला के मु​िखया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top