भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमीन विवाद में युवक 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा:सीओ पर लापरवाही...




चतरा जिले के मयूरहंड में जमीन विवाद को लेकर एक युवक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने न्याय न मिलने पर टावर से कूदकर जान देने की धमकी दी है। यह घटना सोमवार को मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा में हुई, जब पाचघारा निवासी मनोरंजन सिंह टावर के शिखर पर जा चढ़े। मनोरंजन सिंह का आरोप है कि उनकी जमीन पर दूसरे व्यक्ति द्वारा दबंगई से अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस मामले में अंचल कार्यालय से लेकर चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) जहूर आलम तक न्याय की गुहार लगाई थी। व्यक्ति द्वारा दबंगई से अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा है। मनोरंजन सिंह के मुताबिक, SDO जहूर आलम ने मामले का संज्ञान लेते हुए काम रोकने का सख्त आदेश जारी किया था। आरोप है कि मयूरहंड के अंचलाधिकारी (CO) मनीष कुमार इस आदेश का पालन नहीं करवा सके। युवक अपनी जिद पर अड़ा नतीजा यह हुआ कि अतिक्रमणकारियों ने विवादित जमीन पर दीवार खड़ी कर ली है और अब ढलाई की तैयारी चल रही है। इसी से आहत होकर मनोरंजन सिंह ने यह खौफनाक कदम उठाया है। इधर, युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे तुरंत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। एसडीओ के आदेश के बाद हमने थाना प्रभारी को निर्देशित कर काम को भी रुकवा दिया था और यह मामला अब एसडीओ के कोर्ट में चल रहा है। मनोरंजन सिंह का जो दावा है कि हमने उनकी बात नहीं सुनी है,वह पूरे तरीके से गलत है। -मनीष कुमार, सीओ, मयूरहंड



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top