भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Recipe: गर्मी में बनाएं खासमखास खीरे का रायता, डालें प्याज का ट्विस्ट,...


Last Updated:

Cucumber Raita Recipe: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए खीरे का रायता एक बेहतरीन विकल्प है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है और घर में मौजूद सामग्री से कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. इसमें ट्विस्ट चाहते हैं तो थोड़ा सा प्याज जरूर डालें.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. इन दिनों गर्मी काफी तेज पड़ रही है. ऐसे मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग ठंडी और हल्की चीजें खाना पसंद करते हैं. अगर आपको भी रायता खाना पसंद है, तो इस बार साधारण बूंदी या मिक्स रायते की जगह खीरे वाला रायता जरूर ट्राई करें. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है. घर में मौजूद कुछ ही चीजों से कुछ मिनटों में तैयार होने वाला यह रायता खाने के स्वाद को भी बढ़ा देता है.

खीरा और प्याज मिक्स करके बनता है
खीरे वाला रायता बनाने के लिए सबसे पहले ताजा खीरा लें और उसे अच्छी तरह धो लें. इसके बाद खीरे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर आप चाहें तो खीरे को कद्दूकस भी कर सकते हैं. इसके बाद एक छोटा प्याज लें और उसे बारीक-बारीक काट लें. प्याज की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार रख सकते हैं. गर्मी के मौसम में ठंडा और ताजा रायता खाने का मजा ही अलग होता है.

अब एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह फेंटा हुआ दही लें. दही ज्यादा गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे हल्का किया जा सकता है. इसके बाद इसमें कटे हुए खीरे और बारीक कटा प्याज डाल दें. दोनों को दही के साथ अच्छी तरह मिला लें, ताकि खीरा और प्याज पूरे रायते में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं. इसके बाद इसमें स्वाद के अनुसार सामान्य नमक डालें.

मसालों से बढ़ेगा स्वाद
रायते का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा काला नमक, चाट मसाला और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें. चाहें तो ऊपर से थोड़ी हरी धनिया भी बारीक काटकर डाल सकते हैं. अब सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. मसाले डालने के बाद रायते का स्वाद चखें और जरूरत के अनुसार नमक या चाट मसाला और मिला सकते हैं.

तैयार खीरे वाले रायते को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह अच्छी तरह ठंडा हो जाए. ठंडा रायता खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है. इसे आप रोटी, पराठे, पूरी, पुलाव या चावल के साथ परोस सकते हैं. गर्मी के मौसम में यह खाने के साथ एक बेहतरीन ठंडी साइड डिश बन सकता है.

खाने का स्वाद होगा दोगुना
तो अगर इन दिनों गर्मी से परेशान हैं और खाने के साथ कुछ ठंडा और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर खीरे वाला रायता जरूर बनाएं. इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और सामग्री भी आसानी से घर में मिल जाती है. खीरा, दही, प्याज और कुछ मसालों से तैयार यह रायता गर्मी के दिनों में आपके खाने का स्वाद दोगुना कर सकता है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top