भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विधिक शिविर में 55.57 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण




झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले, जिला प्रशासन के सहयोग से, रविवार को जिले के सभी 16 प्रखंडों में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर आयोजित किया गया। सदर प्रखंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा, एडिशनल एसपी अमित कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम गोस्वामी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार विपुल, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने झारखंडी लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रधान जिला जज ध्रुव चन्द्र मिश्रा ने कहा कि कानूनी जागरूकता के साथ आर्थिक सशक्तीकरण भी जरूरी है। लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने मौद्रिक लेन-देन बैंक और अधिकृत वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से करने की भी अपील की।जिले के सभी 16 प्रखंडों में कुल 55 करोड़ 57 लाख 28 हजार 250 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इससे 3 लाख 85 हजार 613 लाभुक लाभान्वित हुए। शिविर में पेंशन, साड़ी-धोती, मुद्रा लोन, जॉब कार्ड, केसीसी, जन्म, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र, नामांतरण शुद्धि प्रमाण पत्र, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ, हियरिंग एड, स्कूली बच्चों को किताबें और बैग वितरित किए गए। अधिकारियों ने लोगों को विधिक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top