भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमीन के अवैध हस्तांतरण के खिलाफ हल्लाबोल कल



चुरचू प्रखंड के चनारो पंचायत अंतर्गत चीचीकला गांव के शिव मंदिर प्रांगण में प्रखंड स्तरीय भुइयां समाज की बैठक हुई। इसमें समाज की जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण और अंचल स्तर पर भेदभाव किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में उनके साथ न्यायपूर्ण व्यवहार नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर अब समाज ने आर-पार की लड़ाई का निर्णय लिया है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को चुरचू अंचल मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। समाज के अनुसार, प्रदर्शन की अनुमति हजारीबाग अनुमंडल पदाधिकारी से प्राप्त कर ली गई है। प्रदर्शन में चुरचू प्रखंड की सभी आठ पंचायतों के विभिन्न गांवों से सैकड़ों महिला-पुरुषों के शामिल होने की बात कही गई है।धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया जाएगा और संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की जाएगी।अध्यक्षता भुइयां समाज के अध्यक्ष बिनोद राम ने की, जबकि संचालन राजू राम ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष अनिल राम, सह सचिव बिनोद भुइयां, राजेश राम, छोटन भुइयां, दिनेश कुमार, प्रदीप भुइयां, अनिल कुमार, गणेश भुइयां, बसंत भुइयां, भुनेश्वर भुइयां, अनीता देवी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top