भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में यहां 1500 रुपये में मिलेगा शानदार कमरा, बिजली-पानी की भी...


Last Updated:

Ranchi Cheap Room Area: रांची में वर्कर क्लास के लिए अर्गोदा और कटहल मोड़ क्षेत्र में सस्ते कमरे उपलब्ध हैं. यहां ₹1500 में अटैच वॉशरूम और किचन वाला कमरा आसानी से मिल जाता है. यहां इतने अधिक परिवार रहते हैं कि किसी परिवार के बच्चे को की दिक्कत ही नहीं होती है.

रांची में कई सारे कारखाने हैं और कई सारे इंडस्ट्रीज भी हैं. ऐसे में वर्कर क्लास के लोगों को अक्सर सस्ते में कमरे की तलाश होती है. जहां पर वह अपने परिवार को एकदम सस्ते में लेकर रह पाएं. ऐसे में आपको आ जाना चाहिए रांची के अर्गोदा और दूसरा कटहल मोड क्षेत्र में. यहां आपको सस्ते में कमरे में मिल जाएंगे.

यहां पर ऐसे कई सारे मोहल्ले हैं. जहां पर आपको काफी सस्ता यानि ₹1500 में ही एक कमरा मिल जाएगा और बिजली पानी हर चीज की व्यवस्था रहती है, लेकिन एक बात का ध्यान रखना है कि यहां पर आपको इसके साथ एक ही कमरा मिलेगा. जिसमें वॉशरूम अटैच रहता है और किचन भी. यहां बड़ी संख्या में मजदूर अपने परिवार के साथ रहते हैं.

यहां की सबसे खास बात यह है कि यह रोड से एकदम नजदीक है. मतलब आप घर से चलिए और 100 मीटर की दूरी पर आपको रोड और रास्ता मिल जाएगा और यह एकदम पक्की सड़क रहती है. मतलब बरसात के मौसम में कीचड़ व जल जमाव इन सब चीजों का टेंशन आपको नहीं लेना है. यही कारण है कि यहां पर वर्कर लोग खींचे चले आते हैं. यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर एक ही बिल्डिंग में 20-30 कमरे होते हैं. ऐसे में आपको सेफ्टी की भी चिंता नहीं करनी है. अगल-बगल रुम में भी परिवार रहते हैं. जिनके साथ अक्सर लोग ऐसा घुल मिल जाते हैं, लगता है कि एक ही परिवार यह रह रहे हैं. शाम में बाहर निकलना, गप्पे लड़ना, सुख-दुख बांटना, यह सब यहां की दिनचर्या है.

यहां पर आपको महज 100 मीटर की दूरी वही सब्जी मंडी मिल जाएगी. यानी आप घर से निकलेंगे और सब्जी मंडी जाएंगे. इसके अलावा में मार्केट से लेकर ऑटो पकड़ने के लिए मेंन रोड सब कुछ 100 मीटर के रेडियस में ही है. ऐसे में आपको जरूरी चीजों के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, सब चीज आपके घर के पास ही है.

इसके अलावा यहां पर बच्चों के सेफ्टी को लेकर कोई चिंता नहीं रहती. क्योंकि, यहां पर इतने परिवार रहते हैं कि सब एक दूसरे पर अच्छी खासी नजर रखते हैं. ऐसे में अगर आप वर्क क्लास हैं तो फिर इन मोहल्ले में एक बार आपको जरूर आना चाहिए. जहां पर किफायती रेट में ही आपको कमरा मिल जाएगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top