भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावधान! बासुकीनाथ में फंगस लगे पेड़े और मेवे मिले, कहीं प्रसाद के...


Last Updated:

बासुकीनाथ में श्रावणी मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने पेड़ा दुकानदार पर छापेमारी की. टीम को पैकेट में बंद फंगस लगे पेड़े और मेवे मिले. इन्हें तुरंत जब्त कर नष्ट कराया गया. अधिकारियों ने बताया कि होटल, मिठाई, अचार और पेड़ा दुकानों की लगातार जांच हो रही है. जब्त सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट के आधार पर दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

प्रसाद के नाम पर सेहत से खिलवाड़? बासुकीनाथ में फंगस लगे पेड़े मिलेZoom

श्रावणी मेले को देखते हुए लगातार जांच की जा रही है.

बासुकीनाथ: अगर आप श्रावणी मेले में बासुकीनाथ जा रहे हैं और वहां पेड़ा या दूसरी मिठाइयां खरीद रहे हैं, तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में ऐसी खाद्य सामग्री मिली है, जिसे देखकर सवाल खड़े हो गए हैं. एक पेड़ा दुकानदार के यहां छापेमारी की गई. यहां भारी मात्रा में फंगस लगे मेवे और पेड़े मिले. बता दें कि फंगस लगी मिठाई खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. खासकर मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाहर से पहुंचते हैं. ऐसे में खराब खाद्य सामग्री से बीमार होने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए मिठाई खरीदते समय सावधानी जरूरी है.

पैकेट में बंद थे फंगस लगे मेवे और पेड़े
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पेड़ा दुकानदार के किचेन में जांच की. यहां पैकेट में बंद भारी मात्रा में मेवे और पेड़े मिले. जांच के दौरान इन खाद्य पदार्थों में फंगस दिखाई दिया. टीम ने बिना देर किए संदिग्ध खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया. इसके बाद उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया. इससे बड़ी मात्रा में खराब खाद्य सामग्री श्रद्धालुओं तक पहुंचने से पहले ही रोक दी गई.

मेले में मिठाई खरीदने से पहले रहें सावधान
श्रावणी मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु बासुकीनाथ पहुंचते हैं. बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पूजा करते हैं. इसके बाद पेड़ा और दूसरी मिठाइयां खरीदते हैं. कई लोग इन्हें प्रसाद के रूप में भी घर लेकर जाते हैं. ऐसे में खराब या फंगस लगी मिठाई किसी की सेहत बिगाड़ सकती है. इसलिए श्रद्धालुओं को भी सतर्क रहने की जरूरत है. मिठाई का रंग, गंध और पैकिंग जरूर देखें. खराब या असामान्य दिखने वाली सामग्री न खरीदें.

होटलों और मिठाई दुकानों पर भी नजर
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि श्रावणी मेले को देखते हुए लगातार जांच की जा रही है. होटल, अचार की दुकान, मिठाई की दुकान और पेड़ा दुकानों की जांच हो रही है. टीम खाद्य सामग्री की गुणवत्ता देख रही है. दुकानों में साफ-सफाई की भी जांच की जा रही है. इसके अलावा खाद्य सामग्री तय मानकों के अनुसार है या नहीं, यह भी देखा जा रहा है.

सैंपल जांच के लिए भेजे गए
छापेमारी के दौरान जब्त की गई सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. अब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. अगर जांच में सामग्री मिलावटी या तय मानकों के खिलाफ पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को साफ निर्देश दिया है कि खराब, मिलावटी या अशुद्ध खाद्य सामग्री न बेचें. वजन में भी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए.

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी चेतावनी
बासुकीनाथ में हुई इस कार्रवाई ने मेले में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन की कार्रवाई से साफ है कि हर दुकान की मिठाई पर आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं है. श्रद्धालुओं को भी सावधानी बरतनी होगी. खराब गंध, बदला हुआ रंग या फंगस दिखाई दे तो ऐसी मिठाई बिल्कुल न खरीदें. दुकानदार भी खाद्य सामग्री को सही तरीके से रखें.

About the Author

Manish Kumar

मनीष कुमार इस समय न्यूज18 हिंदी में बिहार, झारखंड और दिल्ली की टीम को लीड कर रहे हैं. इन राज्यों की बड़ी खबरों से लेकर खास फीचर स्टोरी तक, उनकी नजर हर अहम मुद्दे पर रहती है. उनका मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरी ख…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top