भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में करंट लगने से किशोर की मौत:घर के दरवाजे में करंट...




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरवाटांड़ में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन साव के पुत्र शिवांश कुमार के रूप में हुई है। पड़ोसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर जब वे दुकान जा रहे थे, तो उन्होंने शिवांश को अपने घर के लोहे के दरवाजे के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसकी बहन उसे उठाने का प्रयास कर रही थी। पास पहुंचने पर पता चला कि शिवांश लोहे के दरवाजे में आए करंट की चपेट में आ गया था। गांव के अन्य लोगों की मदद से शिवांश को किसी तरह दरवाजे से अलग किया गया और तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। वहां प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, शिवांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता रोशन साव और मां मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के समय शिवांश के पिता मजदूरी करने बिहार के रजौली गए हुए थे। शिवांश घर पर अपनी मां और छह बहनों के साथ था। इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top