भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

12KM तक गूंजा हर-हर महादेव, 777 सीढ़ियां चढ़कर भक्तों ने किया जलाभिषेक,...


होमताजा खबरधर्म

12KM तक गूंजा हर-हर महादेव, 777 सीढ़ियां चढ़कर भक्तों ने यहां किया जलाभिक

Last Updated:

Koderma Kanwar Yatra: कोडरमा में सावन की अंतिम सोमवारी पर 12 किमी लंबी कांवर पदयात्रा निकली. झरनाकुंड धाम से ध्वजाधारी धाम तक श्रद्धालुओं ने 777 सीढ़ियां चढ़कर भोलेनाथ को जलाभिषेक किया. इस कांवड़ यात्रा में महाकाल की झांकी और शिव तांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ था.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा: सावन मास की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर कोडरमा शिवमय हो गया. यहां 12 किलोमीटर तक पूरे मार्ग में कांवरियों की भीड़ उमड़ी रही. श्री राम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में झुमरी तिलैया के झरनाकुंड धाम से कोडरमा के प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम तक 12 किलोमीटर लंबी भव्य कांवर पदयात्रा निकाली गई. आयोजन के 27वें वर्ष में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ हिस्सा लिया. श्रद्धालुओं ने झरनाकुंड धाम से पवित्र जल उठाया और कांवर लेकर पैदल ध्वजाधारी धाम पहुंचे. यहां पहाड़ पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं ने 777 सीढ़ियां चढ़कर भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया.

महाकाल की झांकी ने खींचा आकर्षण

12 किलोमीटर लंबी कांवर पदयात्रा के दौरान कानपुर से कोडरमा पहुंची महाकाल की आकर्षक झांकी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही. झांकी में शामिल कलाकारों ने अलग-अलग स्थानों पर अपनी कला और धार्मिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया. सड़कों पर आग जलाकर विभिन्न आकृतियां बनाने की प्रस्तुति ने भी लोगों का ध्यान खींचा. झांकी के साथ चल रहे कलाकारों की आकर्षक वेशभूषा और प्रस्तुति देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटती रही.

इस कांवर पदयात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा. जगह-जगह स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और सेवा समितियों की ओर से सेवा शिविर लगाए गए थे. शिविरों में कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चाय, शर्बत, पानी, जूस, फल, हलवा और पूड़ी सहित विभिन्न खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. सेवा शिविरों में लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा कर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई.

झांकी ने जीता लोगों का दिल

वहीं, बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में दुर्गापुर से पहुंचे कलाकारों ने आकर्षक शिव तांडव नृत्य और इच्छाधारी नागिन पर आधारित झांकी प्रस्तुत की. कलाकारों की प्रस्तुति ने कांवरियों और स्थानीय लोगों की खूब तालियां बटोरीं. पूरे मार्ग में भक्ति, मनोरंजन और धार्मिक आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला. अंतिम सोमवारी को ध्वजाधारी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. ध्वजाधारी धाम स्थित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से श्रद्धालुओं की भीड़, कतार व्यवस्था, जलार्पण, आवागमन और विधि-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top