भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में उठा बवंडर द‍िखाने लगा असर,...


Aaj Ka Mausam: आज मॉनसून एक बार फिर अपनी डबल रफ्तार से भारत में असर दिखाने वाला है. बंगाल की खाड़ी में उठे बवंडर के चलते आज देश के कई हिस्सों में मौसम की मूसलाधार बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश से भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा पैदा हो गया है.

सावन के महीने में कुछ ही द‍िन बाकी हैं, हालांक‍ि अभी भाद्रपद का महीना यानि पूरा स‍ितंबर बाकी है. ऐसे में अलगे एक हफ्ते में बहुत भारी बार‍िश के चलते कई इलाकों में सैलाब की स्‍थ‍िति‍ पैदा हो सकती है. हालांक‍ि बीच-बीच में समुद्री दानव अल-नीनो के सक्र‍िय होने के बाद बार‍िश में कमी आ जाती है, लेक‍िन अगले 5 दिनों में एल-नीनो के कमजोर पड़ने और पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ के तेज होने के चलते तूफानी बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया गया है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम व‍िभाग की मानें तो 25 और 26 अगस्‍त को यूपी सह‍ित कई राज्‍यों में भारी बार‍िश का अलर्ट है.

आईएमडी की ओर से जारी ताजा अलर्ट में 25 और 26 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है. 27 अगस्त को भी मॉनसून यहां सक्रिय रहने वाला है. ऐसे में सावन के महीने के आखिरी दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश एक बार फिर पानी से सराबोर होने वाला है.

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद इलाके की बात करें तो मौसम विभाग ने यहां 25 अगस्त को मौसम की बारिश सामान्य रहने लेकिन भूस्खलन की आशंका जताई है. 28 अगस्त और 30 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर हल्की से बिखरी बारिश हो सकती है. जबकि हिमाचल प्रदेश में भी अगले पांच दिनों तक तक ऐसी ही बारिश की संभावना है.

29 अगस्त को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में काफी जगहों से लेकर व्यापक बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 25 से 30 अगस्त तक व्यापक बारिश की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 28 से 30 अगस्त, उत्तराखंड में 25 से 30 अगस्त और पूर्वी राजस्थान में 25 से 26 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

उत्तराखंड में 25 और 29-30 अगस्त को बारिश की पूरी संभावना जताई गई है. हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 25 अगस्त को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग समय पर अच्छी बारिश देखने को मिलेगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25-26 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बिजली-बारिश का कहर

अगले कुछ द‍िनों में मौसम की भारी बार‍िश होने वाली है. अगले कुछ द‍िनों में मौसम की भारी बार‍िश होने वाली है.

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25 से 26 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 25 से 29 अगस्त, विदर्भ में 25 से 28 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 25 से 30 अगस्त तक, अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 से 30 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 अगस्त और विदर्भ में 29-30 अगस्त को हल्की और छिटपुट बरसात होने की संभावना है.

पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले दो दिनों में बिजली कड़कने और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं. ऐसे में वैज्ञानिकों ने लोगों से बारिश के दौरान बाहर निकलने से पहले एहतियात और सावधानी बरतने की अपील की है.

हालांकि 27 अगस्त के बाद मॉनसून और भी सक्रिय हो जाएगा और 30 अगस्त तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश की संभावना है.

पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश का हल्लाबोल

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 से 30 अगस्त तक लगातार और भीषण बारिश हो सकती है. बिहार में 25-26 अगस्त और ओडिशा में 27 से 30 अगस्त तक ऐसी ही बारिश की उम्मीद है.

अंडमान और निकोबार में इन दिनों गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा, कभी-कभी 60 किमी तक) चल सकती हैं. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 अगस्त को तेज हवाएं चलेंगी और हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा, कभी-कभी 50 किमी तक हो सकती है. झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी यही हालात रहने वाले हैं.

वहीं पूर्वोत्तर की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 25 से 26 अगस्त और 29-30 अगस्त तथा असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 अगस्त तथा 27 से 30 अगस्त तक काफी जगहों से लेकर व्यापक बारिश हो सकती है. असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25-26 अगस्त को हल्की से बिखरी बारिश की संभावना है.

दक्षिण में हल्का है मॉनसून

भारत के दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 25 से 30 अगस्त, केरल-माहे और लक्षद्वीप में 29-30 अगस्त, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 25 से 30 अगस्त तक हल्की से बिखरी बारिश हो सकती है. केरल-माहे और लक्षद्वीप में 30 अगस्त को जबकि उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 25 अगस्त से व्यापक बारिश हो सकती है.

ऐसे में अगले कुछ दिनों में उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इस दौरान भूस्खलन, बिजली कड़कने और गरज जैसी मौसमी गतिविधियां भी तेज होंगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top