भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

20 राउंड फायरिंग के बाद चतरा पुलिस का एक्शन, राहुल दुबे गैंग...


Last Updated:

Chatra Rahul Dubey Gang Encounter: चतरा में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक अपराधी विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

20 राउंड फायरिंग के बाद चतरा पुलिस का एक्शन, राहुल दुबे गैंग का अपराधी अरेस्टZoom

चतरा पुलिस एनकाउंटर में राहुल दुबे गैंग का अपरादी विकास कुमार को लगी गोली

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. टंडवा-पिपरवार बॉर्डर पर मंगलवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक अपराधी विकास कुमार पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेरबांदी कर रही है.

पुलिस पर अपराधियों ने की फायरिंग

जानकारी के अनुसार पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग से जुड़े कुछ अपराधी टंडवा-पिपरवार सीमा क्षेत्र में मौजूद हैं. इसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में अभियान शुरू किया. इसी दौरान पुलिस टीम का सामना अपराधियों से हो गया. जहां पुलिस को अपने करीब आता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं. इसी दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश विकास कुमार के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top