भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लड़कियों अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालती हो तो बचके रहना, वरना…...


होमताजा खबरDelhi

लड़कियों अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालती हो तो बचके रहना, वरना…

Last Updated:

दिल्ली में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्‍ट करना एक लड़की को भारी पड़ गया. यहां लड़की से AI अश्लील तस्वीरें बनाकर 1.2 लाख रुपये ठग ल‍िए गए. पुल‍िस ने आरोपी अजय दुबे को गिरफ्तार कर ल‍िया है.

लड़कियों अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालती हो तो बचके रहना, वरना...Zoom

सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट की न‍िजी तस्‍वीरें तो हो सकती है खौफनाक वारदातें.

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से सोशल मीडिया के द्वारा अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना बताती है कि सोशल मीडिया पर फोटो डालना कितना नुकसानदेह हो सकता है.दिल्ली की ये खौफनाक घटना सभी के लिए संकेत है जो बताती है कि कैसे एक किशोरी दो साल से ज्यादा समय तक सोशल मीडिया पर फोटो डालने के चक्कर में एक युवक के जाल में फंसी रही.

घटना के मुताबिक लड़की जब नाबालिग थी तो उसने सोशल मीडिया पर अपने फोटो डाले, इन्हें देखकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर ही उससे दोस्ती कर ली. दोनों मैसेज के द्वारा बातचीत करने लगे. युवक लड़की के फोटोज देखता और तारीफ करता, लड़की ने और भी फोटो डाले, उसके बाद युवक ने एआई की मदद से उसकी नकली अश्लील तस्वीर तैयार कर ली. एक दिन उसने उन तस्वीरों को लड़की को दिखाकर उनको वायरल करने की धमकी देने लगा और ऐसा करते-करते करीब 1.2 लाख रुपये लड़की से ठग लिए.

करीब दो साल तक उस युवक के चंगुल में फंसी लड़की ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन जब लड़की वयस्क हो गई तो उसने एक दिन हिम्मत जुटाई और वह पुलिस स्टेशन पहुंची. वहां उसने आरोपी की शिकायत की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक यह घटना दिसंबर 2023 की है जब लड़की और लड़के की सोशल मीडिया पर बात शुरू हुई. दोनों फोन पर भी बात करने लगे और धीरे-धीरे युवक ने उसे अपने जाल में फंसाना शुरू किया. उसने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर लड़की की नकली न्यूड तस्वीर बना ली. फिर धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो यह तस्वीर सोशल मीडिया पर फैला दी जाएगी.

पुलिस के मुताबिक लड़की ने इतने साल में करीब एक लाख बीस हजार रुपये अपनी मां के बैंक अकाउंट से भेजे. काफी समय बाद उसके पिता को इस लेन-देन का पता चला.

जनवरी 2025 से युवक ने लड़की को गाली-गलौज और धमकियां देनी शुरू कर दीं. जुलाई 2025 में वह लड़की से व्यक्तिगत रूप से मिला और दोबारा तस्वीर दिखाने की धमकी दी. वहीं इस महीने की शुरुआत से उसने लड़की के परिवार के सदस्यों पिता और चाचा को भी फोन पर गाली देने और धमकाने का सिलसिला शुरू कर दिया. उसने यहां तक धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो तेजाब से हमला कर देगा.

इससे पूरा परिवार घबरा गया और फिर पिछले हफ्ते लड़की ने मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 (महिला की लज्जा भंग करने वाला कृत्य), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 308 (जबरन वसूली) के साथ पॉक्सो अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी का नाम अजय दुबे है और वह 25 साल का है और उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर का रहने वाला है. उसके खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. उस पर 2020 में नंगलोई में आपराधिक धमकी और हत्या के प्रयास जैसे आरोप लगे थे. 2019 में निहाल विहार में अवैध प्रवेश और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top