भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नप में कार्यप्रणाली को लेकर चेंबर अध्यक्ष ने उठाए सवाल



लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रितेश कुमार ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद में पिछले कई वर्षों से विकास कार्यों की निविदा, निर्माण कार्य और अन्य योजनाओं में पारदर्शिता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने तालाबों की नीलामी, सुंदरीकरण, जलापूर्ति, कचरा प्रबंधन और सड़क निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की मांग की। रितेश कुमार ने कहा कि नगर परिषद में लंबे समय से पदस्थ अभियंताओं की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में होनी चाहिए। उनका आरोप है कि कुछ चुनिंदा बड़े संवेदकों को लाभ पहुंचाने के लिए निविदाओं में ऐसी शर्तें रखी जाती हैं, जिससे छोटे संवेदकों के लिए काम करने का अवसर सीमित हो जाता है। उन्होंने दावा किया कि कुछ मामलों में अधिकारियों और संवेदकों के बीच मिलीभगत की चर्चाएं भी होती रही हैं। चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद के मुख्य पदाधिकारी यदि अपनी कार्यप्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष मानते हैं तो उन्हें खुले तौर पर सभी संवेदकों को समान अवसर देना चाहिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top