भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विकास योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, ससमय कार्य पूरा करें




जिले में संचालित विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को गति देने के लिए समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारी व संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की अद्यतन भौतिक व वित्तीय प्रगति की जानकारी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी), अनाबद्ध मद, पीएचईडी, कल्याण निधि, आकांक्षी जिला कोष समेत अन्य विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति, खर्च की गई राशि, कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों, निर्धारित लक्ष्य की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी करें। कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं और निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है या जो लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब, लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं होना चाहिए। सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और प्रावधानों के अनुरूप कराए जाएं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top