भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुर्गा पूजा पर घर लौटने वाले लोगों की बढ़ी चिंता:झारखंड आने वाली...




शारदीय नवरात्र इस साल 11 अक्टूबर से शुरू होंगे और 21 अक्टूबर को विजयदशमी है। बड़ी संख्या में दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों में रहने वाले धनबाद के लोग नवरात्र में अपने घर आते हैं। लेकिन, दिल्ली, मुंबई व अन्य बड़े शहरों से झारखंड आनेवाली अधिकतर ट्रेनों में नवरात्र के दौरान वेटिंग लग चुकी है। रेलवे ने अभी तक किसी पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा भी नहीं की है। वैकल्पिक रूटों से आनेवाली ट्रेनों में भी त्योहारों के समय आरक्षण मिलना मुश्किल है। ऐसे में जिन्होंने पहले से आरक्षण नहीं करा रखा है, उनके लिए दशहरा में घर आना मुश्किल भरा होगा। हालांकि बीकानेर से आनेवाली दुरंतो में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, गंगा-दामोदर, वनांचल, पाटलिपुत्र में बिहार जाने के लिए अभी सीटें खाली हैं, पर मौर्य एक्सप्रेस में 1 से 11 अक्टूबर के बीच अधिकतर तिथियों पर स्लीपर में वेटिंग है। पश्चिम और दक्षिण से रांची आने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल
महानगरों से राजधानी रांची, बोकारो, धनबाद, कोडरमा सहित अन्य शहरों में आने वाली अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। जबकि कई ट्रेनों में सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। मुंबई, गोवा, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे दक्षिणी और पश्चिमी महानगरों से रांची आने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें भर चुकी हैं। वास्को डी गामा (गोवा) से रांची आने वाली ट्रेन 17321 में 9 अक्टूबर से ही सभी सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। वहीं, चर्लपल्ली से रांची आने वाली ट्रेन 17007 में भी 9 अक्टूबर से सीटें भरी होने की स्थिति बन गई है। इसके अलावा हैदराबाद से रांची आने वाली ट्रेन में 100 से अधिक वेटिंग हो चुकी है, जो और भी बढ़ने के आसार हैं। मुंबई से रांची आने वाली ट्रेन में भी 100 से अधिक वेटिंग दिखने शुरू हो गए हैं। कोडरमा की ओर आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग इधर, नई-दिल्ली और गुजरात के सूरत व अहमदाबाद तथा मुंबई जैसे महानगरों से कोडरमा की ओर आने वाली ट्रेनों में भी सीटें फुल की स्थिति बनने लगी है। मुंबई से कोडरमा आने वाली 22357 (लोकमान्य तिलक-गया एक्प्रेस), 12322 (मुम्बई-हावड़ा मेल), 18610 (लोकमान्य तिलक-रांची एक्सप्रेस) ट्रेन में 100 से अधिक वेटिंग हो चुकी है। वैष्णो देवी, विंध्याचल, मैहर, कामाख्या की ट्रेनें भी हो गईं फुल
नवरात्र में धनबाद से लोग बड़ी संख्या में ट्रेन से माता के दर्शन करने वैष्णो देवी (जम्मू), विंध्याचल, मैहर, कामाख्या जाते हैं। इन सभी जगहों की धनबाद से सभी सीधी ट्रेनों में 10 से 21 अक्टूबर के बीच वेटिंग है। जिन्होंने पहले से बु​किंग नहीं कराई, उन्हें परेशानी होगी। इनमें 10 से 21 अक्टूबर तक वेटिंग तत्काल कोटा, स्पेशल ट्रेन या हवाई मार्ग का विकल्प
दूसरे राज्यों से दशहरा में ट्रेन से धनबाद आने के लिए तत्काल टिकट का विकल्प बचा है। साथ ही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का ध्यान भी रखना होगा। हवाई मार्ग से भी धनबाद आ सकते हैं। इसके लिए विभिन्न जगहों से रांची, दुर्गापुर व देवघर की फ्लाइट बुक करा सकते हैं। फिर वहां से सड़क मार्ग से धनबाद आ सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top