भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जल छाजन कमेटी ने किया ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण




गुमला|बिशुनपुर प्रखंड के लोंगा महुआ टोली गांव में जल छाजन कमेटी के सदस्य मुनेश्वर राम के नेतृत्व में टीम ने ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान डाक्टर सुशील उरांव, रंजन उरांव, पीसा एसएलएमटी संतोष कुमार महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे। टीम ने खेत में लगे ड्रैगन फ्रूट के पौधों और उत्पादन की जानकारी ली। खेती देखकर उपस्थित लोग काफी उत्साहित हुए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के अनुसार ड्रैगन फ्रूट किसानों के लिए अच्छी आय का जरिया बन सकता है। टीम ने किसानों को इस तरह की वैकल्पिक और लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि चिंगीरी और चपाटोली गांव में भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है। मुनेश्वर ने कहा कि ड्रैगन फ्रूट की खेती देखकर काफी खुशी हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top