भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लॉरेंस बिश्नोई को दिल्‍ली पुलिस का झटका, IGI एयरपोर्ट से अरेस्‍ट हुआ...


होमताजा खबरदेश

लॉरेंस बिश्नोई को दिल्‍ली पुलिस का झटका, IGI Airport से अरेस्‍ट हुआ दीपक खत्री

Last Updated:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई को लीगल सपोर्ट देने वाले दीपक खत्री को दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट से अरेस्‍ट किया है. दीपक खत्री पर गैंगस्‍टर्स के बीच कड़ी के तौर पर काम करने का आरोप है. हाल में ही दीपक खत्री पर यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास फायरिंग हुई थी. इसके बाद, दीपक पर रोहित गोदाना गैंग पर फायरिंग करने का आरोप लगा था.

लॉरेंस बिश्नोई को दिल्‍ली पुलिस का झटका, IGI Airport से अरेस्‍ट हुआ दीपक खत्रीZoom

गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई के मददगार दीपक खत्री को दिल्‍ली एयरपोर्ट से अरेस्‍ट किया गया है. (फाइल फोटो)

दिल्‍ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है. इस बार दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई को लीगल सपोर्ट मुहैया कराने वाले दीपक खत्री को अरेस्‍ट किया है. यह गिरफ्तारी दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से की गई है. क्राइम ब्रांच बीते लंबे समय से दीपक खत्री की तलाश कर रही थी. इसी कड़ी में उसके खिलाफ देश के सभी एयरपोर्ट्स पर लुकऑउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था.

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को इंटेल मिला था कि दीपक खत्री आज दोपहर आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर पहुंचने वाला है. इंटेल मिलने के साथ क्राइम ब्रांच की टीम एक्टिव हो गई और टर्मिनल थ्री में अपना जाल बिछा दिया. ब्‍यूरो ऑफ इमिग्रेशन के काउंटर पर रिपोर्ट करते ही दीपक खत्री को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीपक खत्री का नाम हाल ही में दिल्ली के यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई फायरिंग के मामले में भी सामने आया था. मामले की तफ्तीश में सामने आया था कि विरोधी गैंग ने दीपक खत्री और उसके साथ‍ियों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी. इस फायरिंग के बाद दीपक खत्री ने रोहित गोदारा गैंग पर हमला कराने का आरोप लगाया था.

बाद में, यह भी जानकारी सामने आई थी कि इस फायरिंग का बदला लेने के लिए दीपक खत्री ने रोहित गोदाना गैंग पर फायरिंग करवाई थी. लंबी जद्दोजहद के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top