भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की 55 साल की अनीता बनाती है कांच वाली पेंटिंग, 10...


Last Updated:

Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की अनीता एक हाथ से माला जाप करती हैं और दूसरे हाथ से मिरर वर्क पेंटिंग बनाती हैं. इस पेंटिंग में छोटे कांच का उपयोग होता है, जिससे सुंदर डिजाइन और तस्वीरें बनाई जाती हैं. इसकी सुंदरता देखकर आप तारीफ जरूर करेंगे. आइये जानते हैं अनीता की सफलता के बारे में.

अनीता पिछले 20 सालों से माला जाप कर रही हैं, इसलिए उन्हें एक हाथ से पेंटिंग करने की आदत हो गई है. एक पेंटिंग बनाने में उन्हें 3-4 घंटे लगते हैं. उनकी पेंटिंग की मांग अब अन्य जिलों में भी है.

खासकर संभ्रांत वर्ग के लोगों के बीच. उनकी एक पेंटिंग की कीमत 5,000 से 10,000 रुपये तक होती है. इसे देखने के बाद आप भी जरूर खरीदने की कोशिश करेंगे.

अनीता बताती हैं कि उन्होंने लकड़ी और कांच की मदद से झरोखे भी बनाए हैं, जिनमें पूरा कांच का डिजाइन होता है. इसके अलावा, वह श्रीनाथ की पेंटिंग भी बनाती हैं, जो पूरी तरह से छोटे कांच के टुकड़ों से बनी होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस पेंटिंग में प्राकृतिक रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है और इनकी फिनिशिंग हाथ से की जाती है. 55 साल की अनीता बताती हैं कि वह अब अपने शौक को जी रही हैं. वह 20 साल से ये चीजें बना रही थीं, लेकिन पहले उन्हें दुनिया के सामने लाने की हिम्मत नहीं हुई.

अब उन्होंने इसे व्यवसाय का रूप दे दिया है. उन्हें दूसरे राज्यों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं, और उनके पास बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है. इसलिए वह एक हाथ से माला जाप करती हैं और दूसरे हाथ से पेंटिंग बनाती हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top