भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आरा कलेक्ट्रेट में फाइलें खंगाल रहा था ‘मौत’! देख कांप उठे अधिकारी,...


Last Updated:

Cobra Snake Rescue: आरा समाहरणालय परिसर में एक विषैला कोबरा सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई. सांप को देखते ही अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. जिसके बाद मोहज्ज्ब खान ने सुरक्षित रेस्क्यू किया और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.

ख़बरें फटाफट

भोजपुर: आरा समाहरणालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सामान्य प्रशाखा कार्यालय के पास अचानक एक विषैला कोबरा सांप दिखाई दिया. सांप को देखते ही अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. यह घटना उस समय हुई जब अधिकारी और दर्जनों कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे. अचानक उनकी नजर कोबरा पर पड़ी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए. सांप के दिखने के बाद लोगों को यह डर सताने लगा कि अगर वह किसी कमरे या सामान के बीच छिप गया तो उसे पकड़ना मुश्किल हो जाएगा और किसी के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है.

सांप का सफल रेस्क्यू
मामले की सूचना तुरंत सांप का रेस्क्यू करने वाले मोहज्ज्ब खान को दी गई. सूचना मिलते ही मोहज्ज्ब खान समाहरणालय पहुंचे और कोबरा को पकड़ने का काम शुरू किया. सांप के अत्यधिक विषैला होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान विशेष सावधानी बरती गई. काफी मशक्कत के बाद मोहज्ज्ब खान ने कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया.

कर्मचारियों ने ली राहत की सांस
कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद समाहरणालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली. कुछ देर पहले तक जहां लोग डर के मारे इधर-उधर भाग रहे थे. वहीं सांप के पकड़े जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई. इस घटना ने एक बार फिर सरकारी कार्यालय परिसरों में बरसात के मौसम के दौरान सांपों के निकलने की आशंका को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top