भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नेतरहाट बाजार में पुलिस की औचक छापेमारी



प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में शराब बिक्री के खिलाफ मंगलवार देर शाम बाजार में छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने कई दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर जांच की। लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जाता है कि छापेमारी की भनक लगते ही शराब बेचने वाले कई लोग अपनी दुकानों से शराब की खेप हटाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बाजार के विभिन्न हिस्सों में जांच की। थाना प्रभारी राजन अधिकारी ने कहा कि नेतरहाट में किसी भी कीमत पर शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top