Last Updated:
Palamu Trending Mehndi Designs: रक्षाबंधन आते ही पलामू में मेहंदी की रौनक बढ़ गई है. इस बार भाई-बहन के प्यार को दर्शाने वाली मेहंदी डिजाइन खास आकर्षण बनी हुई हैं. इनकी शुरुआत 200 रुपए से हो रही है. हाथ में भाई या रक्षाबंधन लिखी डिजाइन खूब ट्रेंड कर रही हैं.
पलामू. रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बाजार में इसकी रौनक भी बढ़ने लगी है. बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी में जुट गई हैं. वहीं, त्योहार को खास बनाने के लिए हाथों पर मेहंदी सजाने का भी क्रेज बढ़ गया है. अबकी बार मेहंदी में कई तरह के डिजाइन ट्रेंड में हैं, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाने वाला डिजाइन खास आकर्षण बना हुआ है. हाथों में बनाए गए गोलाकार प्रिंटेड डिजाइन के बीच भाई-बहन के हाथों में राखी बांधते हुए तस्वीरनुमा आकृति और राखी बांधने का दृश्य महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है. डिजाइन महज 200 रुपये से शुरू हो रहे हैं.
राखी थीम की मांग
दरअसल, पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर में गणपति धर्मशाला रोड स्थित सिटी स्टाइल मॉल के नीचे पंकज मेहंदी आर्टिस्ट स्टूडियो में रक्षाबंधन को लेकर लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. त्योहार को देखते हुए यहां बहनों के लिए अलग-अलग ट्रेंडिंग डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं. इनमें अरेबिक, राजस्थानी और मारवाड़ी डिजाइन के साथ भाई-बहन के प्यार और रक्षाबंधन की थीम वाले डिजाइन की मांग अधिक है. वहीं, रक्षाबंधन स्पेशल डिजाइन का खास ट्रेंड है.
ये डिजाइन है ट्रेंड में
मेहंदी आर्टिस्ट पंकज बताते हैं कि रक्षाबंधन को लेकर हर दिन करीब 15 से 20 ऑर्डर मिल रहे हैं. बहनें सामान्य मेहंदी के साथ ऐसे डिजाइन की मांग कर रही हैं, जिसमें भाई के प्रति उनके प्यार की झलक दिखाई दे. यही वजह है कि राखी बांधते भाई-बहन का डिजाइन इस बार खास तौर पर ट्रेंड कर रहा है. उनका प्रयास रहता है कि कम समय में हाथों पर आकर्षक और खूबसूरत डिजाइन तैयार किया जाए.
कई आर्टिस्ट दे रहे सेवा
पंकज मेहंदी आर्टिस्ट स्टूडियो में करीब 5 से 10 मेहंदी आर्टिस्ट त्योहार के दौरान सेवा दे रहे हैं. पिछले पांच वर्षों से यहां मेहंदी लगाने का काम किया जा रहा है. ग्राहक चाहें तो स्टूडियो में आकर मेहंदी लगवा सकते हैं. इसके अलावा फोन पर संपर्क करने पर मेहंदी आर्टिस्ट घर पहुंचकर भी सेवा देते हैं. त्योहार के समय स्टूडियो में ही बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं.
200 रुपए से शुरू चार्ज
पंकज ने बताया कि दोनों हाथों में मेहंदी लगाने की शुरुआत 200 रुपए से होती है. हाफ हैंड मेहंदी के लिए भी 200 रुपए चार्ज है. वहीं, रक्षाबंधन स्पेशल मेहंदी दो हाथों में 500 रुपए तक में लगाई जा रही है. इसके अलावा ब्राइडल मेहंदी की कीमत 2100 रुपए से शुरू होती है. आर्टिस्ट के अनुसार, सामान्य डिजाइन तैयार करने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है. स्टूडियो सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है. यहां घर पर भी मेहंदी लगाने की सुविधा उपलब्ध है.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…
और पढ़ें