Last Updated:
NIA की टीम धनबाद पहुंच गई है. टीम भगौड़े अपराधी प्रिंस खान के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच कर रही है. उसने एक व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है. इस सिलसिले में एनआईए ने एसएसपी से मुलाकात की है. टीम वासेपुर में उसके आर्थिक नेटवर्क को खंगाल रही है.
कुख्यात प्रिंस खान की फाइल फोटो
धनबाद: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची है. टीम वासेपुर के भगौड़े अपराधी प्रिंस खान के मामलों की जांच करने आई है. एनआईए प्रिंस खान के पाकिस्तान कनेक्शन की भी गहराई से जांच करेगी. इस सिलसिले में टीम ने धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार से मुलाकात की है.
एनआईए की टीम वासेपुर में प्रिंस खान के कथित गुर्गों, सहयोगियों और पुराने संपर्कों की पड़ताल कर रही है. इसके साथ ही उसके आर्थिक नेटवर्क और पैसों के लेनदेन को भी खंगाला जा रहा है.
बिजनेसमैन से मदद के नाम पर 5 करोड़ की मांग
इसी बीच प्रिंस खान ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एक नए बिजनेसमैन से रंगदारी मांगी है. उसने निरसा के कुमारडूबी स्थित ‘अंकुर बायो केमिकल’ फैक्ट्री के मालिक अंकुर शर्मा से एकमुश्त 5 करोड़ रुपये और 20 लाख रुपये महीने की रंगदारी मांगी है. इसके अलावा प्रिंस खान ने अंकुर शर्मा के बिजनेस पार्टनर सुनील साहू को भी व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा है.
खास बात यह है कि इस बार मैसेज का लहजा बदला हुआ है. मैसेज में पुरानी तरह की सीधी धमकी नहीं है, बल्कि सहायता मांगने जैसा लहजा अपनाया गया ह. प्रिंस खान ने मैसेज में लिखा है कि धनबाद में कहीं भी बिजनेस करिए, आपको कोई दिक्कत नहीं होगी. उसने आगे लिखा कि उसे भी अपना गैंग चलाना पड़ता है. उसके करीब दो सौ लड़के जेल में बंद हैं. उनकी देखभाल और वकीलों के खर्च में भारी रकम लग रही है. उसने कहा कि आपका अरबों का बिजनेस है, इसलिए आप सहयोग करें.
इस रंगदारी वाले मैसेज के बाद व्यवसायी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. अब पुलिस के साथ-साथ स्पेशल ब्रांच और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की जांच में जुट गई हैं.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें