भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रक्षाबंधन के बाद आउटिंग का है प्लान, तो रांची के इन लोकेशन...


Last Updated:

रक्षाबंधन पर परिवार के साथ आउटिंग के लिए रांची का बिरसा मुंडा हिरण पार्क और औरमांझी ज़ू बेहतरीन विकल्प हैं. यहां हिरण, शेर और चीता जैसे जानवर देख सकते हैं. दोनों जगह नौका विहार, कैफेटेरिया और खूबसूरत नज़ारे मौजूद हैं. प्रकृति प्रेमियों के लिए पूरा दिन बिताने हेतु यह शानदार जगहें हैं.

आज रक्षाबंधन का पर्व है। त्योहार मनाने के बाद अक्सर लोगों का मस्ती करने का मूड होता है. ऐसे में भाई-बहन परिवार के साथ आउटिंग कर सकते हैं. इसके लिए रांची का बिरसा मुंडा हिरण पार्क और औरमांझी ज़ू बहुत बेहतरीन जगहें हैं. आप यहां घूमने जा सकते हैं.

बिरसा मुंडा हिरण पार्क में कई तरह के जंगली जानवर देखने को मिलेंगे. पार्क के अंदर नौका विहार, कैफेटेरिया और रेस्टोरेंट की सुविधा भी मौजूद है. पार्क के स्टाफ उत्कर्ष के अनुसार यहां बहुत सी चीज़ें खास हैं. यहां हिरणों की कई किस्में देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

यहां एंट्री फीस 20 रुपये है और पार्किंग की भी उचित व्यवस्था है. यहां जंगली जानवरों को देखते हुए आप कैफेटेरिया में खाने का आनंद ले सकते हैं. कैफेटेरिया में चाइनीज से लेकर कॉन्टिनेंटल तक सब मिलता है, लोग पूरे दिन घूमने आते हैं. खूबसूरत फाउंटेन और शाम के सनसेट का नजारा यहाँ काफी जबरदस्त दिखता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा आप औरमांझी का जूलॉजिकल पार्क आ सकते हैं. यहां आपको शेर से लेकर चीता तक नज़र आएगा. टाइगर से लेकर खूबसूरत मोरनी नाचते हुए दिखेगी. यहां की खास बात यह है कि अंदर एक बहुत बड़ा तालाब है. लोग इसमें नौका विहार का आनंद ले सकते हैं.

नौका विहार करते हुए यहाँ अंदर रेस्टोरेंट भी है. जहां आप बजट में वेज और नॉनवेज खाने का आनंद ले सकते हैं. चारों तरफ जंगल और पहाड़ों का खूबसूरत नज़ारा दिखता है. लोग यहां जमकर फोटो शूट करते हैं और यादगार पल बिताते हैं.

यह इतना बड़ा है कि घूमने में पूरा दिन बीत जाएगा. अंदर कई म्यूजियम हैं. पतली और खूबसूरत सड़कों के दोनों तरफ घना जंगल है. अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो भाई-बहन के साथ पैदल चलकर इसे एक्सप्लोर कर सकते हैं. जगह-जगह बैठने के लिए बेंच भी बने हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top