भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Forex Reserve : भारत का बन गया भौकाल, अमेरिका से 3 गुना...


Last Updated:

Indias Forex Reserve : आयात के दबाव के बावजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में आरबीआई का फॉरेक्स रिजर्व 729 अरब डॉलर से भी ज्यादा पहुंच गया है, जो दुनिया में चौथे पायदान पर पहुंच गया है.

भारत का बन गया भौकाल, अमेरिका से 3 गुना ज्यादा पहुंच गया विदेशी मुद्रा भंडार  Zoom

भारत के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा फॉरेक्स रिजर्व है.

नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर बना दबाव अब काफी हद तक खत्म हो गया है. रिजर्व बैंक की ओर से जारी हालिया आंकड़ों में बताया गया है कि अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचा है. फिलहाल यह दुनिया के टॉप-10 देशों की लिस्ट में चौथे पायदान पर है और अमेरिका के मुकाबले तीन गुना तक पहुंच गया है. एक समय ऐसा भी आया था, जब आयात महंगा होने की वजह से पीएम मोदी को भी सोना खरीदने पर अंकुश लगाने और ईंधन संभालकर इस्तेमाल करने की अपील करनी पड़ी थी.

फिलहाल आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों में दिख रहा है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 12.42 अरब डॉलर बढ़कर 729.33 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. इससे एक सप्ताह पहले तक विदेशी मुद्रा भंडार 9.90 अरब डॉलर बढ़कर 716.91 अरब डॉलर रहा था. इससे पहले भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 728.49 अरब डॉलर रहा था, जो 27 फरवरी, 2026 को समाप्त सप्ताह में दर्ज किया गया था.

विदेशी मुद्रा में सबसे ज्यादा उछाल
आरबीआई के अनुसार, 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) 9.48 अरब डॉलर बढ़कर 591.33 अरब डॉलर पहुंच गई हैं. विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में रखे एसेट के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल होता है. केंद्र सरकार और आरबीआई ने देश में विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने के लिए पिछले महीने कई उपाय किए थे. इनमें एफसीएनआर(बी) जमा से जुड़ी पहल भी शामिल है. रियायती दरों पर अदला-बदली उपायों के तहत अब तक देश को 72 अरब डॉलर मिल चुके हैं. इस योजना का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने में बड़ा योगदान है.

कितनी पहुंच गई सोने की कीमत
21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.80 अरब डॉलर बढ़कर 114.22 अरब डॉलर हो गया.
विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 11.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.85 अरब डॉलर हो गया. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत के जमा भंडार की स्थिति भी 2.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.92 अरब डॉलर हो गई. इसका मतलब है कि आरबीआई के खजाने में हर तरफ से बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

किसके पास सबसे बड़ा फॉरेक्स रिजर्व
दुनिया के टॉप-10 देशों की लिस्ट देखें तो सबसे ज्यादा फॉरेक्स रिजर्व चीन के पास दिखता है. चीन का विदेशी मुद्रा भंडार
3.42 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है, जबकि दूसरे नंबर पर काबिज जापान का विदेशी मुद्रा भंडार 1.29 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है. इस मामले में तीसरे नंबर पर यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड का नंबर आता है, जिसके पास करीब 1.09 ट्रिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है. चौथे पायदान पर अब भारत पहुंच गया है. अमेरिका की बात करें तो उसके पास 253 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है. इसके मुकाबले भारत का फॉरेक्स रिजर्व तीन गुना हो गया है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top