Last Updated:
बीजेपी ने देश के युवाओं और जेन-जी वोटर्स को साधने के लिए महामंथन शुरू कर दिया है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने 29 अगस्त को दिल्ली मुख्यालय में एक बेहद अहम बैठक बुलाई है. इसमें अनुराग ठाकुर, रवि किशन, तेजस्वी सूर्या और पंकजा मुंडे समेत देश भर से 45 दिग्गज नेता जुटेंगे. बैठक का मुख्य मकसद सोशल मीडिया, मीम्स और डिजिटल कंटेंट के जरिए युवाओं की नब्ज पकड़ना और पार्टी को युवाओं से सीधे जोड़ना है.
क्या जेन-जी का मूड भांपने में कामयाब होगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बुलाई 45 नेताओं की बैठक. (File Photo : PTI)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने देश की नई पीढ़ी यानी जेन-जी वोटर्स की नब्ज पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. 29 अगस्त यानी नेशनल स्पोर्ट्स डे के दिन बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी हेडक्वार्टर में एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. इस बैठक में देशभर से करीब 45 चुनिंदा नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है. इनमें केंद्रीय मंत्रियों से लेकर सांसद, विधायक और पूर्व युवा चेहरे शामिल हैं. पार्टी का मानना है कि आज का युवा पारंपरिक रैलियों और लंबे भाषणों से दूर हो रहा है. वह सोशल मीडिया, शॉर्ट वीडियो और मीम्स के जरिए अपनी राजनीतिक राय बनाता है. ऐसे में बीजेपी अपनी रणनीति को बदलकर युवाओं के बीच सांस्कृतिक और डिजिटल तौर पर प्रासंगिक बनने का नया रोडमैप तैयार कर रही है.
नितिन नवीन की इस बैठक में कौन-कौन से नेता होंगे शामिल?
दिल्ली में होने वाले इस महामंथन के लिए हर राज्य से दो से तीन प्रभावी नेताओं को चुना गया है. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कमलेश पासवान, गोरखपुर सांसद रवि किशन और बीजेपी महासचिव हरीश द्विवेदी जैसे नाम शामिल हैं. पार्टी ने उन नेताओं को विशेष तौर पर बुलाया है, जिन्होंने पहले युवा मोर्चा में जमीनी स्तर पर काम किया है. पंकजा मुंडे, पूनम महाजन और तेजस्वी सूर्या जैसे नेता अपनी पुरानी रणनीतियों का इनपुट देंगे. इसके अलावा दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी इस चर्चा का हिस्सा बनेंगी. यह टीम सीधे युवाओं की उम्मीदों और चिंताओं को समझने के लिए काम करेगी.
पारंपरिक भाषणों को छोड़कर आखिर क्यों मीम्स और रील्स पर दांव लगा रही है बीजेपी?
आज के समय में युवा पीढ़ी राजनीति को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल चुकी है. वह अब टीवी डिबेट्स या चुनावी मंचों के भाषणों से प्रभावित नहीं होती है. युवा अपना ज्यादातर समय इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बिताते हैं. बीजेपी यह बात समझती है कि केवल सामान्य बयानों से काम नहीं चलेगा. युवाओं के साथ उन्हीं के अंदाज में कनेक्ट करना बहुत जरूरी हो गया है. शॉर्ट वीडियो और ट्रेंडिंग मीम्स किसी भी मुद्दे को कुछ ही सेकंड में वायरल कर देते हैं. इसलिए बीजेपी अब डिजिटल कंटेंट को अपना सबसे बड़ा चुनावी हथियार बनाने की तैयारी कर रही है.
मीम्स और रील्स से तय होगी 2029 की सियासत, बीजेपी मुख्यालय में 45 दिग्गज नेताओं का महामंथन. (File Photo : PTI)
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें