भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में पिकअप पलटा, गायों की तस्करी का खुलासा:तस्करी को ले जा...




चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र में सुबह करीब चार बजे मवेशियों से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में लदी 15 से अधिक गायों की मौत हो गई, जबकि तीन से चारगंभीर रूप से घायल हो गयीं। घटना हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के पास हुई। बताया गया कि पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और पिकअप सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटने और उसके नीचे दबने के साथ दम घुटने से करीब 15 गायों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे मृत और घायल मवेशियों को बाहर निकाला। बेरहमी से बांधे गए थे मवेशियों के पैर हादसे के बाद वाहन की जांच में पशु तस्करी का मामला सामने आया। पिकअप के अंदर मौजूद सभी मवेशियों के पैर बेरहमी से बंधे हुए थे। मवेशियों को जिस तरीके से वाहन में ठूंसकर ले जाया जा रहा था, उससे तस्करी के लिए अपनाये जाने वाले तरीके का खुलासा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि मयूरहंड और आसपास के इलाके में पशु तस्करों का बड़ा गिरोह काफी समय से सक्रिय है। रात के अंधेरे में धड़ल्ले से मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। हालांकि, इसकी भनक आम लोगों को इस दर्दनाक हादसे के बाद लगी। पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बड़ी संख्या में मवेशियों को देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। घटना ने इलाके में कथित रूप से लंबे समय से चल रही पशु तस्करी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पहुंची, घायल गायों के इलाज की व्यवस्था घटना की जानकारी मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल गायों के बेहतर इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया है। वहीं मृत मवेशियों को दफनाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई । ग्रामीणों की मदद से मृत और घायल गायों को वाहन से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राहुल दुबे ने माना कि पुलिस को इससे पहले क्षेत्र में इस तरह की पशु तस्करी की जानकारी नहीं थी। लेकिन हादसे में बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत और वाहन में उन्हें बांधकर ले जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। पुलिस अब वाहन के मालिक, चालक और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को किस रास्ते से ले जाया जा रहा था। इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top