भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, रांची समेत सभी 24 जिलों में...


Last Updated:

झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने रांची समेत सभी 24 जिलों के लिए आंधी, बारिश और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया है. 1 सितंबर तक कई हिस्सों में भारी बारिश होगी. तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी.

ख़बरें फटाफट

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, रांची समेत सभी 24 जिलों में आंधी-वज्रपात-बारिशZoom

झारखंड वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

रांचीः झारखंड में आज शनिवार से मौसम का मिजाज बड़े पैमाने पर बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की पूरी संभावना है.

मौसम विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

आज इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर-पूर्वी झारखंड के दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी जिलों जैसे पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और धनबाद में भी भारी बारिश के आसार हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

  • रविवार (30 अगस्त): शनिवार के आठ जिलों के साथ-साथ पूर्वी झारखंड के कुल 17 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.
  • सोमवार (31 अगस्त): मानसून का असर मध्य झारखंड में अधिक रहेगा. धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका है.
  • मंगलवार (1 सितंबर): उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू और चतरा में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है.

3 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक और आईएमडी रांची के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. लगातार बारिश और बादलों के कारण अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

बीते 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम के झुमरिया में सबसे ज्यादा 74.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, पूर्वी सिंहभूम का बहरागोड़ा 36 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा. इसके अलावा चाईबासा में 35.4 डिग्री, पाकुड़ और सरायकेला में 34.9 डिग्री और राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले चार दिनों तक वज्रपात और आंधी का खतरा बना रहेगा, इसलिए सुरक्षित स्थानों पर रहें.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top