![]()
गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में एक पुत्र ने अपनी 70 वर्षीय मां की कुल्हाड़ी और हंसुआ से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पुत्र परदेसिया महतो को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जुए के लिए पैसे मांगने और मां द्वारा इनकार करने के बाद हुई। पुलिस के समक्ष आरोपी परदेसिया महतो ने बताया कि उसने अपनी मां तेतरी देवी से पैसे मांगे थे। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह वहीं गिर पड़ीं। शव को घर के बाहर निकालकर खेत में फेंक दिया इसके बाद, आरोपी ने हंसुआ से मृतका की गर्दन पर वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मां को मृत देखकर आरोपी ने हत्या को छिपाने के उद्देश्य से शव को घर के बाहर निकालकर खेत में फेंक दिया। उसने घर में लगे खून के धब्बों को गोबर और पानी से पोंछ दिया और हत्या में प्रयुक्त हथियारों को भी धो दिया। कुछ देर बाद, ग्रामीणों ने तेतरी देवी को घर के बगल के खेत में खून से लथपथ देखा और इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी। घटना के समय नशे में धुत था आरोपी सूचना मिलते ही घाघरा थाना के एसआई विकास कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मृतका के परिजन इंद्र प्रजापति ने बताया कि आरोपी परदेसिया जुआ खेलने के लिए पैसे मांग रहा था। इनकार करने पर उसने नशे की हालत में तेज धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे तेतरी देवी की मौत हो गई। पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी पुत्र से गहन पूछताछ की जा रही है।
Source link