भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Chennai Suitcase Murder: महिला को मारकर पतीले में पका दिया मांस, ट्रेन...


चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला की हत्या का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हत्यारों ने महिला को मारकर उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बिरयानी बनाने वाले बर्तन में सब्जियों और मैदे के साथ पकाया. वहीं बाकी टुकड़ों को सूटकेस में भरकर ट्रेन से भेज दिया. आगरा रेलवे स्टेशन पर मिले इसी लावारिस सूटकेस से पूरी वारदात का खुलासा हुआ. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने फरार पति-पत्नी को मणिपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, तमिलनाडु एक्सप्रेस के आगरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक लावारिस सूटकेस मिला. जब उसे खोला गया तो उसमें एक महिला के शव के कटे हुए हिस्से बरामद हुए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की.

सूटकेस से मिला चेन्नई का सुराग

पुलिस को सूटकेस के भीतर मिले एक प्लास्टिक कवर पर चेन्नई की एक नामी टेक्सटाइल कंपनी का नाम मिला. यही सुराग पुलिस को आगरा से चेन्नई तक ले गया. इसके बाद पुलिस ने चेन्नई और आसपास के इलाकों में लगे 350 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. घंटों की जांच के बाद पुलिस को एक कपल की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. फुटेज से पता चला कि कपल गुडुवांचरी जाने से पहले ट्रेन में वह सूटकेस रखकर वहां से निकल गया था.

किराए के मकान में मिला शव का बाकी हिस्सा

CCTV फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस गुडुवांचरी स्थित उस किराए के मकान तक पहुंची, जहां आरोपी कपल रहता था. वहां तलाशी के दौरान महिला के शव के बाकी हिस्से बरामद हुए. पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान और सबूत मिटाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की. इसी दौरान शव के कुछ हिस्सों को पकाने और बाकी हिस्सों को सूटकेस में भरकर ट्रेन के जरिए भेजने की बात सामने आई.

अवैध संबंध का खूनी अंत

मृतका की पहचान हैथुल निशा के रूप में हुई है. वह तांबरम के पास एक निजी कंपनी में काम करती थी. जांच में पुलिस को पता चला कि हैथुल निशा की जान-पहचान आरोपी माणिक लस्कर से काम के दौरान हुई थी. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच बाद में कथित तौर पर अवैध संबंध बन गए.

माणिक की पत्नी भागमती माझी को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया. इसके बाद विवाद बढ़ता गया और पुलिस के मुताबिक, माणिक और भागमती ने मिलकर हैथुल निशा की हत्या की साजिश रची.

हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने और मामले में सबूत मिटाने की कोशिश की. हालांकि, आगरा रेलवे स्टेशन पर मिले सूटकेस और उस पर मौजूद चेन्नई के सुराग ने उनकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया.

मणिपुर में छिपे थे दोनों आरोपी

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कपल चेन्नई से फरार हो गया था. पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और जांच के दौरान पता चला कि दोनों मणिपुर में छिपे हुए हैं. स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले ओडिशा निवासी 22 वर्षीय माणिक लस्कर को मणिपुर से गिरफ्तार किया. इसके बाद उसकी पत्नी भागमती माझी को भी पुलिस ने पकड़ लिया.

दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस हत्या की वजह, वारदात में दोनों की भूमिका और शव को ठिकाने लगाने की पूरी योजना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top