भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, देवघर… झारखंड के 12 जिलों में मंडराया भारी बारिश का खतरा,...


रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. आज झारखंड के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज झारखंड में भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात की स्थिति बन सकती है. वहीं, कल 31 अगस्त को भारी बारिश का खतरा रहने वाला है. जबकि 1 और 2 सितंबर को भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं, 3 सितंबर से किसी भी तरह से IMD का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

जानें आज झारखंड में कहां होगी बारिश

आज रविवार को झराखंड के 12 जिलों जमशेदपुर-पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, पलामू और चतरा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट बताया गया है. वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इससे इन जिलों के तापमान में भारी गिरावट हो सकती है. वहीं, बारिश और गरज-चमक की गतिविधि भी बनी रह सकती है. इसके अलावा वज्रपात और आंधी का भी अलर्ट जारी है. IMD द्वारा आज से 2 सितंबर तक झारखंड में लगातार आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

झारखंड के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

जानें 30 अगस्त से 3 सितंबर तक का मौसम

1- 30 अगस्त को जहां बादल छाए रहने, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं. वहीं, रांची में अधिकतम तापमान करीब 29°C के आसपास रह सकता है.

2- 31 अगस्त को मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. IMD ने झारखंड के लिए भारी बारिश और गरज-वज्रपात की चेतावनी दी है.

3- 1 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड के लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी समेत दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

4- 2 सितंबर को बारिश का दौर बना रह सकता है, हालांकि इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है.

5- 3 सितंबर को IMD के मौजूदा बुलेटिन में कोई चेतावनी नहीं है. यानी मौसम में राहत के संकेत हैं.

किन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

झारखंड में बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. रांची में 30 अगस्त को करीब 29°C और अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 26-27°C के आसपास रहने का अनुमान है.

इसके अलावा जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम और संथाल परगना के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 30-32°C के आसपास पहुंच सकता है. जमशेदपुर में 30 अगस्त को करीब 32°C तक तापमान पहुंचने का अनुमान है. हालांकि बारिश के कारण महसूस होने वाली गर्मी कई जगह कम रहेगी.

जानें झारखंड में AQI की स्थिति

झारखंड में बारिश के कारण हवा में मौजूद धूल-कण कम होने से कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहतर रहने की संभावना है. उपलब्ध रियल-टाइम आंकड़ों में जमशेदपुर का AQI करीब 54 और रांची का करीब 89 दर्ज हुआ है, जबकि धनबाद का स्तर इससे खराब है. इसलिए झारखंड के 24 जिलों में कितने जिले ‘बेहतर AQI’ में रहेंगे. यह आज की होने वाली बारिश पर निर्भर है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top